आज कैसा है मार्केट सेटअप, ग्लोबल बाजारों से कैसे हैं संकेत और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई? इन सवालों के जवाब देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अमेरिकी बाजारों में इस हफ्ते एक दिन की छुट्टी होगी। कोरोना को लेकर चीन में नई चिंता उभरी है। देखना होगा चीन से पैसा निकलकर भारत आ रहा है क्या?चीन के बाजार इस महीने 10-25% चढ़े है। गुरुवार को फेड बैठक के मिनट्स आएंगे।
आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि आज के लिए निफ्टी में पहला सपोर्ट 18,245 के 10 DEMA पर है। शुक्रवार को निफ्टी में 10 DEMA से बाउंसबैक मिला था। आज के लिए निफ्टी में दूसरा सपोर्ट, शुक्रवार के निचला स्तर 18,209 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में अब भी गिरावट में खरीदें की रणनीति ही काम कर रही है। 18,000 के नीचे ही निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव होगा।
बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी बैंक सबसे मजबूत इंडेक्स बना हुआ है। 42,200 के पहले सपोर्ट को नहीं तोड़ रहा है। 42,200 के करीब 42,000 का SL लगाकर खरीदना बैंक निफ्टी के लिए अच्छी रणनीति होगा। 42,000 के नीचे ही बड़ी गिरावट होगी। निफ्टी बैंक के सभी शेयर काफी मजबूत नजर आ रहे है। निफ्टी बैंक में HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI, कोटक का वेटेज 75% से ज्यादा है।
स्टील सेक्टर पर अनुज की राय
स्टील सेक्टर पर क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा स्टील सेक्टर के गैप अप को नहीं पकड़ें। स्टील शेयरों में खबर के बाद बिकवाली आ सकती है। मेटल पर ग्लोबल आउटलुक बड़ा ट्रिगर है। छोटी अवधि में स्टील सेक्टर पर चीन का फैक्टर हावी रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।