Buzzing Stocks Today: इंफोसिस, रिलायंस, अरोबिंदो फार्मा, एनटीपीसी और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: पेटीएम में कर्मचारियों की छंटनी करेगी। AI के इस्तेमाल से एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस है। AI से 10-15% कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी AI के नतीजे उम्मीद से अच्छे निकले है। कंपनी का फोकस एफिशिएंसी बढ़ाने और लागत कम करने पर है। 2024 से AI के ज्यादा इस्तेमाल पर कंपनी का फोकस करेगी

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

    खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

    INFOSYS: एक ग्लोबल कंपनी ने करीब 12500 करोड़ की डील रद्द की है। इन्फोसिस का करीब डेढ़ अरब डॉलर का AI कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुआ । एक ग्लोबल कंपनी सौदे से पीछे हटी। 14 सितंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट के लिए करार हुआ था।


    WIPRO: संजय जालोना के शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।

    Reliance Industries: रिपोर्ट के मुताबिक वॉल्ट डिज्नी के साथ नॉन बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है। भारतीय मीडिया कारोबार के मर्जर के लिए करार किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 51% और वॉल्ट डिज्नी 49% हिस्सेदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खबर की पुष्टि नहीं की है।

    AUROBINDO PHARMA: न्यू जर्सी प्लांट को US FDA से 10 आपत्तियां मिली है। 11 से 22 दिसंबर के बीच जांच हुई थी ।

    ZYDUS LIFE: अहमदाबाद API यूनिट को US FDA से 6 आपत्तियां मिली है.

    LUPIN: यूरोप और कनाडा में सनोफी से कई प्रोडक्ट खरीदेगी। 91 करोड़ रुपये में प्रोडक्ट खरीदेगी। बिक्री के आधार पर आगे पेमेंट की जाएगी।

    UPL: राइट्स इश्यू के जरिए 4,200 करोड़ रुपये जुटाएगी । बोर्ड ने 22 दिसंबर की बैठक में इश्यू को मंजूरी दी है।

    Talbros Automotive : बोर्ड ने JV कंपनी Nippon Leakless Talbros में 40% हिस्सा बिक्री को बोर्ड से मंजूरी मिली है। ये हिस्सा बिक्री ₹81.8 करोड़ में होगी।

    PAYTM: पेटीएम में कर्मचारियों की छंटनी करेगी। AI के इस्तेमाल से एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस है। AI से 10-15% कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी AI के नतीजे उम्मीद से अच्छे निकले है। कंपनी का फोकस एफिशिएंसी बढ़ाने और लागत कम करने पर है। 2024 से AI के ज्यादा इस्तेमाल पर कंपनी का फोकस करेगी।

    NTPC: सब्सिडियरी NTPC रिन्यूएबल एनर्जी ने बोली जीती है। 900 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती है।

    Adani Wilmar : मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग को पूरा करने के लिए प्रोमोटर ओपन मार्केट के जरिए 1.24% हिस्सा बिक्री करने की तैयारी में है।

    Biocon : बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने Adalimumab BS Subcutaneous इंजेक्शन के डिस्ट्रिब्युशन के लिए Sandoz के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी जापान में दवा का प्रोमोशन, बिक्री और डिस्ट्रिब्युशन का काम करेगी।

    EMS: कंपनी को 359 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। रायपुर सीवरेज सिस्टम और देहरादून सेप्टेज मैनेजमेंट के लिए ऑर्डर मिला।

    Anupam Rasayan: जापानी केमिकल कंपनी से $ 6.1 Cr का LOI मिला है। पॉलिमर इंटरमीडिएट की सप्लाई के लिए LOI मिला है।

    USL/UBL/RADICO KHAITAN: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला लिया है। गिफ्ट सिटी में शराब से प्रतिबंध हटा । विजिटर्स, कर्मचारी, अधिकारियों को लिकर परमिटमिलेगी। गिफ्ट सिटी में क्लब, होटलों को भी लाइसेंस दिया जाएगा।

    POLYCAB INDIA: IT विभाग ने कंपनी के आफिसों, प्लांट में जांच की है।

    VEDANTA: बाल्को को बिलासपुर अथॉरिटी से `84 Cr का GST नोटिस मिला है।FY17-18 के लिए GST नोटिस मिला। बाल्को , वेदांता की सब्सिडियरी है।

    JSPL: ब्लास्ट फर्नेस-3 के लिए राष्ट्रीय इस्पात निगम के साथ करार किया है। हर महीने मेटल प्रोडक्शन 2 लाख टन बढ़ाएगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।