Get App

Buzzing Stocks: आज फोकस में हैं Zee Ent, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, PVR सहित ये सभी शेयर

Zee के सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को ने नया बोर्ड बनाने और पुनीत गोयनका को हटाने की मांग दोहराई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2021 पर 12:42 PM
Buzzing Stocks: आज फोकस में हैं Zee Ent, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, PVR सहित ये सभी शेयर

Zee Entertainment: कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को ने नए बोर्ड की मांग के साथ एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने पर फिर जोर दिया है। इनवेस्को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पुनीत गोयनका को भी हटाना चाहता है। इनवेस्को की यह मांगें Zee और सोनी के बीच मर्जर के लिए हुए नॉन-बाइंडिंग एग्रीमेंट की शर्तों के विपरीत हैं। इसके तहत गोयनका अपनी पोजिशन पर बरकरार रहेंगे।

PVR, आइनॉक्स लीजरः महाराष्ट्र में थिएटर और ऑडिटोरियम 22 अक्टूबर से खुल रहे हैं। इससे इन दोनों मल्टीप्लेक्स कंपनियों का बिजनेस बढ़ सकता है।

इंडियाबुल्स रियल एस्टेटः कंपनी की प्रमोटर जयेष्ठा इंफ्रास्ट्रक्चर ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए कंपनी में 1.09 करोड़ इक्विटी शेयर्स बेचे हैं। इसके बाद इसकी शेयरहोल्डिंग 9.44 प्रतिशत से घटकर 7.04 प्रतिशत हो गई है।

श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंसः कंपनी में Acacia II Partners और अन्यों ने लगभग 3 लाख शेयर्स ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए बेचे हैं। इससे इनकी शेयरहोल्डिंग 3.46 प्रतिशत से कम होकर 3.01 प्रतिशत रह गई है।

बायोकॉनः अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कंपनी के मलेशिया में प्लांट को लेकर 6 ऑब्जरवेशन दिए हैं और फॉर्म 483 जारी किया है।

अपोलो टायर्सः कंपनी के प्रमोटर ओंकार कंवल ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस में 5.3 लाख से अधिक शेयर्स बेचे हैं। इससे उनकी शेयरहोल्डिंग 37.44 प्रतिशत से कम होकर 37.35 प्रतिशत हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें