Get App

HFCL Q1 Results: घाटे से ₹229 करोड़ के मुनाफे में आई कंपनी, 6 महीने में 250% उछला स्टॉक

HFCL Q1 Results: टेलीकॉम इक्विपमेंट और ऑप्टिकल नेटवर्किंग सेक्टर की कंपनी HFCL ने जून तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। कंपनी घाटे से निकलकर ₹228.6 करोड़ के मुनाफे में पहुंच गई, जबकि रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा। एक्सपोर्ट, AI कनेक्टिविटी निवेश और मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर कंपनी ने FY27 का ग्रोथ गाइडेंस भी बढ़ा दिया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 3:33 PM
HFCL Q1 Results: घाटे से ₹229 करोड़ के मुनाफे में आई कंपनी, 6 महीने में 250% उछला स्टॉक
पिछले 6 महीने में HFCL ने 250% का रिटर्न दिया है।

HFCL Q1 Results: टेलीकॉम इक्विपमेंट और ऑप्टिकल नेटवर्किंग सेक्टर की कंपनी HFCL Ltd ने जून तिमाही में अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा हो गया और एक साल पहले हुए घाटे से निकलकर कंपनी मुनाफे में लौट आई। मजबूत एक्सपोर्ट, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी ने नतीजों को सहारा दिया।

नतीजों के बाद बुधवार को HFCL का शेयर एनएसई पर करीब 6.5% चढ़कर ₹228 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते यह ₹217.95 पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ। पिछले 6 महीने में कंपनी ने 250% का रिटर्न दिया है।

HFCL घाटे से निकलकर मुनाफे में लौटी

अप्रैल-जून तिमाही में HFCL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹228.6 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹32.2 करोड़ का घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें