Get App

Buzzing Stocks:कमजोर नतीजों के बाद ये डिफेंस स्टॉक 6% से ज्यादा टूटा फिर भी ICICI सिक्योरिटीज है बुलिश, जानिए वजह

Buzzing Stocks: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी के ऑर्डरबुक के 2 महीनों के निचले स्तरों पर रहने के बावजूद आगे कंपनी के लिए डिफेंस, सिविल और एक्सपोर्ट जैसे सभी सेक्टरों में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 2:13 PM
Buzzing Stocks:कमजोर नतीजों के बाद ये डिफेंस स्टॉक 6% से ज्यादा टूटा फिर भी ICICI सिक्योरिटीज है बुलिश, जानिए वजह
Buzzing Stocks:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का ये भी मानना है कि नए ऑर्डरों में उम्मीद से धीमी गति से होने वाली बढ़त इस स्टॉक के लिए एक जोखिम जरूर है

Buzzing Stocks:दिसंबर तिमाही के नतीजों के आने के बाद आज 30 जनवरी के कारोबारी सत्र में शुरुआती घंटों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics (BEL) के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सरकारी नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के मुनाफे के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। इसके साथ की कच्चेमाल की ऊंची कीमतों के चलते इस अवधि में कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है। हालांकि कंपनी की आय उम्मीद के मुताबिक रही है।

28 जनवरी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बोर्ड ने कंपनी के 1 रुपए अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 0.60 रुपए अंतरिम डिवीडेंड की सिफारिश की है। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2022 में बेनस इश्यू का ऐलान किया था। इस डिवीडेंड के भुगतान के लिए 10 फरवरी 2023 के रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

घरेलू रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने 125 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ इस शेयर पर अपनी 'buy' रेटिंग बनाए रखी है। ये टारगेट इस स्टॉक के मौजूदा बाजार भाव से 37 फीसदी ज्यादा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी के ऑर्डरबुक के 2 महीनों के निचले स्तरों पर रहने के बावजूद आगे कंपनी के लिए डिफेंस, सिविल और एक्सपोर्ट जैसे सभी सेक्टरों में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं दिख रही है। हालांकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का ये भी मानना है कि नए ऑर्डरों में उम्मीद से धीमी गति से होने वाली बढ़त इस स्टॉक के लिए एक जोखिम जरूर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें