Get App

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ECGC IPO को मंजूरी दी, अगले साल लिस्टिंग होने की संभावना

सरकार ECGC में 5 वर्षों के लिए 4,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:46 AM
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ECGC IPO को मंजूरी दी, अगले साल लिस्टिंग होने की संभावना

आज संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट के फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ईसीजीसी (ECGC) को अगले वित्त वर्ष तक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टॉक एक्सचेंज पर इनिशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer (IPO) के जरिये एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (Export Credit Guarantee Corporation (ECGC) लिमिटेड की लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ECGC को अगले वित्त वर्ष तक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जा सकता है।

सरकार निर्यातकों के साथ-साथ बैंकों को सहायता प्रदान करने के लिए ECGC में 5 वर्षों के लिए 4,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार के इस कदम से formal sector में 2.6 लाख सहित 59 लाख नई नौकरियां तैयार करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता योजना (National Export Insurance Account scheme) में 1,650 करोड़ रुपये भरने को भी मंजूरी दी है।

इसके साथ ही कैबिनेट ने नीमच-रतलाम रेलवे लाइन (Nimach-Ratlam railway line) की अनुमानित लागत को दोगुना करके को 1,095.88 करोड़ रुपये और राजकोट-कनालूस रेलवे लाइन (Rajkot-Kanalus railway line) अनुमानित लागत को 1,080.58 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें