Get App

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Can Fin Homes के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 670 के स्ट्राइक वाली पुट 19.80 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32-35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 12:01 PM
गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Syrma SGS Limited पर SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 550 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट फिसलकर 23250 के करीब पहुंच गया। इन्फोसिस और बैंकों ने बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी करीब 600 प्वाइंट फिसला। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने कैन फिन होम्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसआरएफ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने सिरमा एसजीएस लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Can Fin Homes

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Can Fin Homes के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 670 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19.80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 32-35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः ICICI Lombard Future

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने ICICI Lombard में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ICICI Lombard में 1949 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1990-2000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1920 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें