Canara HSBC Life Share Price: बुल केस में 55% तक भाग सकता है शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज

Canara HSBC Life Insurance Share Price: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ना जारी रहेगा। सितंबर 2025 ​के दौरान केनरा बैंक का बिजनेस में 70% और HSBC का 15% योगदान रहा

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Canara HSBC Life Insurance Co. अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने नई लिस्ट हुई केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस ₹180 प्रति शेयर रखा है। यह क्लोजिंग प्राइस से 27% ज्यादा है। बुल केस के लिए मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 2028 तक ₹220 का प्राइस टारगेट रखा है, जो क्लोजिंग से 55% की संभावित बढ़ोतरी दर्शाता है। Canara HSBC Life Insurance Co. अक्टूबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका ₹2,517.50 करोड़ का IPO 2.30 गुना भरा था।

मंगलवार, 13 जनवरी को कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो गया। इसके बाद कंपनी के 3.54 करोड़ शेयर या 4% हिस्सेदारी ट्रेड के लिए एलिजिबल हो गई। शेयर में गिरावट का रुख है। यह BSE पर पिछले बंद भाव से 3.5 प्रतिशत तक टूटकर 140.55 रुपये के लो तक गया। बीच में इसने 149.45 रुपये का हाई भी देखा। बाद में लगभग 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 141.60 रुपये पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस भारत की टॉप 10 लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है। इसका प्रोडक्ट मिक्स काफी डायवर्सिफाइड है। अप्रैल-सितंबर 2025 ​के दौरान ULIPs का इसके बिजनेस में 50% हिस्सा था। नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स का योगदान 34% था, जबकि पार्टिसिपेटिंग और प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स का 8% हिस्सा था।


कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन काफी हद तक बैंकएश्योरेंस पर बेस्ड है। अप्रैल-सितंबर 2025 ​के दौरान केनरा बैंक का बिजनेस में 70% और HSBC का 15% योगदान रहा। पिछले एक दशक में, कंपनी ने ओवरऑल इंडस्ट्री और प्राइवेट-सेक्टर सेगमेंट दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में

मोतीलाल ओसवाल का मानना ​​है कि लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है। इसका कारण बढ़ती पैठ, GST छूट का फायदा, भारत में कम होता प्रोटेक्शन गैप और साथ ही रिस्क-बेस्ड सॉल्वेंसी नॉर्म्स व कंपोजिट लाइसेंस जैसे अनुकूल रेगुलेटरी बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में ब्रोकरेज को उम्मीद है कि केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ना जारी रहेगा। यह केनरा बैंक के कस्टमर्स के बीच अपनी पैठ बढ़ा रही है, HSBC चैनल के जरिए क्रॉस-सेलिंग बढ़ा रही है, अपना एजेंसी नेटवर्क बना रही है और नए जमाने के डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ रिश्ते बना रही है।

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि FY25-28E के दौरान Canara HSBC Life के एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विलेंट यानि कि APE की CAGR 20% और नए बिजनेस की वैल्यू (VNB) की CAGR 23% रहेगी। VNB मार्जिन में अगले कुछ सालों में सालाना लगभग 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। ऐसा अनुकूल प्रोडक्ट मिक्स और स्केल बेनिफिट्स के कारण होगा, लेकिन एजेंसी चैनल में निवेश से यह कुछ हद तक कम हो जाएगा।

FY27 में HDFC Bank करेगा वापसी, CLSA को उम्मीद; 28% चढ़ सकता है शेयर

शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत बढ़ा

Canara HSBC Life Insurance Company के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक महीने में 16% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप ₹13400 करोड़ से ज्यादा है। 16 अक्टूबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 62% हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2025 में केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस का रेवेन्यू 3% की गिरावट के साथ ₹234 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 3% बढ़कर ₹116.98 करोड़ हो गया। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹42.35 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹23.41 करोड़ हो गया।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।