Get App

Caplin Point के शेयरों में 12% की दमदार रैली, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक

FY24 की पहली तिमाही में Caplin Point का EBITDA सालाना 24 फीसदी बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का मार्जिन 250 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 32 फीसदी हो गया। कंपनी का राजस्व Q1FY23 में 346 करोड़ रुपये से 14 फीसदी बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 3:57 PM
Caplin Point के शेयरों में 12% की दमदार रैली, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
Caplin Point Laboratories के शेयरों में आज 8 अगस्त को 12 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

Caplin Point Laboratories के शेयरों में आज 8 अगस्त को 12 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक NSE पर 995 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में इस स्टॉक ने 1008.65 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। यही वजह है कि निवेशक आज इस शेयर में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

FY24 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना 24 फीसदी बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का मार्जिन 250 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 32 फीसदी हो गया। कंपनी का राजस्व Q1FY23 में 346 करोड़ रुपये से 14 फीसदी बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया। प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) एक साल पहले की तिमाही में 86.31 करोड़ रुपये से 20.8 फीसदी बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने अपने लैटिन अमेरिकी बिजनेस में राजस्व और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों के मामले में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। इसके चलते मजबूत मार्जिन भी मिला। मैनेजमेंट ने कहा कि सीपी-1 साइट पर सॉफ्टजेल कैपिसिटी के विस्तार ने तुरंत भुगतान के साथ इस बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें