बाजार में सतर्कता का रुख कायम, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने आने वाले सप्ताह में FIIs की चाल पर कही ये बात

वर्तमान चार्ट स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए,एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह सतर्क रुख और स्टॉक-स्पेसिफक नजरिया अपनाने की सलाह दे रहे हैं। सुदीप का कहना है किग्लोबल अनिश्चितता के बीच एफआईआई सतर्क रुख अपनाए हुए हैं

अपडेटेड Apr 13, 2025 पर 10:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर से पता चलता है कि बैंक निफ्टी निकट अवधि में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है है। बैंक निफ्टी के लिए 51,500-51,600 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता के बीच एफआईआई सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो केवल 25.36 फीसदी है। ये इस बात का संकेत है कि उनकी इंडेक्स फ्यूचर्स की 74.64 फीसदी पोजीशन शॉर्ट साइड पर बनी हुई है। मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि एफआईआई अभी भी बड़े पैमाने पर हेजिंग कर रहे हैं या गिरावट के लिए तैयारी के मूड में हैं।

एसबीआई सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी एवं डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप का मानना ​​है कि जब तक ग्लोबल ट्रेड पर जारी तनाव पर स्पष्टता नहीं आ जाती और बॉन्ड यील्ड स्थिर नहीं हो जाती,तब तक एफआईआई डिफेंसिव रुख अपनाए रखेंगे और उनकी मौजूदा स्थिति से अगले सप्ताह भी सतर्कता जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। वर्तमान चार्ट स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए सुदीप शाह अगले सप्ताह सतर्क रुख और स्टॉक-स्पेसिफक नजरिया अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि यह मोमेंटम अगले सप्ताह में भी कायम रह सकता है और निफ्टी 50 निर्णायक रूप से 23,000 से ऊपर जा सकता है?


इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि 11 अप्रैल को समाप्त पिछला सप्ताह हाल के दिनों के सबसे अधिक वोलेटाइल सप्ताहों में से एक रहा। इसमें सभी प्रमुख असेट क्लाॉस में उथल-पुथल देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ से जुड़ी नई घोषणा के बाद वोलैटिलिटी की नई लहर शुरू हुई,जिसने ग्लोबल ट्रेंड से जुड़ी चिंताओं को फिर से जगा दिया।

इस सबके बीच यूएस 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ हुई, जो अप्रैल 2022 के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त थी। सोने की कीमतें पहली बार 3,200 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ऊपर चली गईं,जो सेफ्टी खोजने के ट्रेंड में बढ़त का संकेत है। इस बीच, ब्रेंट क्रूड में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई,जो मांग से जुड़ी चिंताओं में बढ़त का संकेत है। यूएस डॉलर इंडेक्स 99.50 के स्तर से नीचे गिर गया जो अप्रैल 2022 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इक्विटी बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे,क्योंकि सभी अहम इंडेक्सों ने मैक्रो अनिश्चितता के बीच तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

हमारा बेंचमार्क इंडेक्स, निफ्टी भी अपवाद नहीं रहा। इसमें पूरे सप्ताह बहुत ज्यादा वोलैटिलिटी रही। हर ट्रेडिंग सत्र या तो बड़े गैप-अप या बड़े गैप-डाउन के साथ शुरू हुआ,जो बाजार में फैली घबराहट का संकेत है। वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, सप्ताह के दौरान 45 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया,जो अनिश्चितता और निवेशकों की घबराहट में बढ़त को दर्शाता है।

दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को 21,743 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद,निफ्टी ने 1,000 से अधिक अंकों की तेज उछाल दर्ज की और वीकली चार्ट पर बुलिश बेल्ट होल्ड-जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न बनाकर सप्ताह का अंत किया। हालांकि, इस तेज पुलबैक के बावजूद, इंडेक्स अपने 20-डे ईएमए से ऊपर बंद होने में विफल रहा। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर वर्तमान में बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत दे रहे हैं,जो कंसोलीडेशन के संभावित चरण की ओर इशारा करते हैं।

सुदीप का कहना है कि वर्तमान चार्ट स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए बाजार में सतर्क रुख और स्टॉक-स्पेसिफिक नजरिया अपनाएं। जब तक निफ्टी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर जाकर मजबूती की पुष्टि नहीं करता तब तक आक्रामक पोजीशन लेने से बचें और जोखिम प्रबंधन पर फोकस करें। निफ्टी के लिए 22,600-22,550 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जबकि, ऊपर की ओर 23,000-23,050 के आसपास स्थित 50-डे ईएमए जोन में तत्काल रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। 23,050 के स्तर से ऊपर की टिकाऊ तेजी निफ्टी को पहले 23,300 और फिर उसके बाद 23,500 की ओर ले जा सकती है।

टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है,ऐसे में एफआईआई अगले सप्ताह के लिए अपनी पोजीशन किस तरह सेट कर रहे हैं?

ग्लोबल अनिश्चितता के बीच एफआईआई लगातार सतर्क रुख अपना रहे हैं। कैश सेगमेंट में, वे मासिक आधार पर 34,641.79 करोड़ रुपये के नेट सेलर रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से जोखिम से दूर रहने की भावना को दिखाता है। अमेरिका में 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में हाल ही आई उछाल भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश को और कम कर रही है।

डेरिवेटिव मार्केट में एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो केवल 25.36 फीसदी है। ये इस बात का संकेत है कि उनकी इंडेक्स फ्यूचर्स की 74.64 फीसदी पोजीशन शॉर्ट साइड पर बनी हुई है। मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि एफआईआई अभी भी बड़े पैमाने पर हेजिंग कर रहे हैं या गिरावट के लिए तैयारी के मूड में हैं। सुदीप का मानना ​​है कि जब तक ग्लोबल ट्रेड पर जारी तनाव पर स्पष्टता नहीं आ जाती और बॉन्ड यील्ड स्थिर नहीं हो जाती,तब तक एफआईआई डिफेंसिव रुख अपनाए रखेंगे और उनकी मौजूदा स्थिति से अगले सप्ताह भी सतर्कता जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

Market next week : Small-Cap index में सुस्ती के बावजूद इन छोटे शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

क्या आपको लगता है कि चार्ट पर बैंक निफ्टी, निफ्टी 50 इंडेक्स से बेहतर दिख रहा है?

बैंक निफ्टी इस समय फ्रंटलाइन इंडेक्स निफ्टीकी तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछले हफ़्ते निफ्टी ने अपने पिछले स्विंग लो 21,965 के नीचे चला गया था। लेकिन बैंक निफ्टी ने मजबूती बनाए रखी और 49,156 के उच्च स्तर को छुआ जो कि इसके पिछले स्विंग लो 47,703 से काफी ऊपर है। यह बैंकिंग इंडेक्स में निहित मजबूती का संकेत देता है।

सोमवार को निफ्ची ने अपनी पिछली रैली (47,703-52,064) के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल पर सपोर्ट हासिल किया। तब से इसमें 1,800 से ज्यादा अंकों की वापसी देखने को मिली है। खास बात यह है कि इंडेक्स अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज दोनों से ऊपर कारोबार करना जारी रखे हुए है। इससे तेजी का संकेत और मजबूत हो रहा है।

मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर से पता चलता है कि बैंक निफ्टी निकट अवधि में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है है। बैंक निफ्टी के लिए 51,500-51,600 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा। 51,600 के ऊपर जाने पर 52,500 के स्तर तक तेज उछाल आ सकता है। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी 53,100 तक जा सकता है। नीचे की ओर इसके लिए 50,500-50,400 (20-डे ईएमए) के जोन में सपोर्ट है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।