सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीसीएल) ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। इसमें अच्छी इनकम ग्रोथ और इनवेस्टर अकाउंट्स में लगातार इजाफा का हाथ रहा।

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीसीएल) ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। इसमें अच्छी इनकम ग्रोथ और इनवेस्टर अकाउंट्स में लगातार इजाफा का हाथ रहा।
जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 118 करोड़
CDSL का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट जून तिमाही में 118 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 102 करोड़ रुपये था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का कंसॉलिडेटेट प्रॉफिट 47 फीसदी बढ़ा। मार्च तिमाही में यह 80 करोड़ रुपये था।
कुल इनकम 15 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये
जून तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड कुल इनकम साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 295 करोड़ रुपये थी। मार्च तिमाही के मुकाबले कुल इनकम 27 फीसदी बढ़ी। मार्च तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 268 करोड़ रुपये थी।
एसेट अंडर कस्टडी 88 लाख करोड़ रुपये के पार
सीडीएसएल ने कहा है कि 30 जून, 2026 को कंपनी का एसेट अंडर कस्टडी (AUC) 88.2 लाख करोड़ रुपये था। स्टैंडएलोन बेसिस पर कंपनी की कुल इनकम जून तिमाही में 327 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 215 करोड़ रुपये थी, जबकि इस साल मार्च तिमाही में 215 करोड़ रुपये थी। हालांकि, स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 5 फीसदी घटकर 144 करोड़ रुपये पर आ गया।
18 करोड़ से ज्यादा डीमैट अकाउंट वाली देश की पहली डिपॉजिटरी
सीडीएसएल देश की पहली डिपॉजिटरी बन गई है, जिसके डीमैट अकाउंट्स की संख्या 18.59 लाख करोड़ के पार हो गई है। एक साल पहले 15.86 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में कंपनी के डीमैट अकाउंट की संख्या 58 लाख बढ़ी। जून तिमाही में कंपनी ने सहमति फाउंडेशन में 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। इसके लिए कंपनी ने 1 करोड़ निवेश किया।
कंपनी का शेयर इस साल करीब 10 फीसदी फिसला
सीडीएसएल का शेयर 31 जुलाई को 0.34 फीसदी गिरकर 1,331 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर करीब 10 फीसदी गिरा है। कंपनी के शेयरों पर जून तिमाही के नतीजों का असर 3 अगस्त को शेयर बाजार खुलने पर दिखेगा। देश की कुल आबादी के लिहाज से डीमैट अकाउंट की कुल संख्या अभी काफी कम है। इसलिए आगे कंपनी की ग्रोथ की अच्छी संभावनाए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।