Get App

RBL Bank Share Price: Q2 में मुनाफा 170% बढ़ने के बावजूद सेलिंग, शेयर 7% तक लुढ़का

RBL Bank Share Price: सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्राॅफिट सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया।

Ritika Singhअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 11:11 AM
RBL Bank Share Price: Q2 में मुनाफा 170% बढ़ने के बावजूद सेलिंग, शेयर 7% तक लुढ़का
RBL Bank में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank के शेयरों में 13 अक्टूबर को दिन में 7.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। BSE पर शेयर 387.85 रुपये के लो तक गया। बैंक ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान मुनाफे और शुद्ध ब्याज आय में शानदार तेजी के बावजूद शेयर बिकवाली की मार झेल रहा है। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 170 प्रतिशत बढ़कर 482 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 179 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,131 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,551 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग प्राॅफिट 92 प्रतिशत बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2026 तिमाही में RBL Bank का ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.02 प्रतिशत पर आ गया। नेट NPA भी घटकर 0.29 प्रतिशत रह गया।

RBL Bank शेयर 6 महीनों में 24 प्रतिशत चढ़ा

बैंक का मार्केट कैप घटकर 61200 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 24 प्रतिशत और एक साल में 35 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 90 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। बैंक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें