Get App

CDSL Share Price: ब्लॉक डील ने बनाया तगड़ा दबाव, 6% से अधिक टूट गए शेयर

मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज CDSL (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) के शेयर आज 6 फीसदी से अधिक टूट गए। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव ब्लॉक डील के चलते आया। इस ब्लॉक डील के तहत 1 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जो कंपनी की करीब 9.6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील ने शेयरों को तगड़ा झटका दिया और यह 6 फीसदी से अधिक टूट गया।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 4:28 PM
CDSL Share Price: ब्लॉक डील ने बनाया तगड़ा दबाव, 6% से अधिक टूट गए शेयर
CDSL के शेयरों की ब्लॉक डील 1690 रुपये के औसत भाव पर हुई है। इस भाव पर ब्लॉक डील की वैल्यू करीब 1722 करोड़ रही। इसने आज शेयरों को तोड़ दिया।

मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज CDSL (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) के शेयर आज 6 फीसदी से अधिक टूट गए। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव ब्लॉक डील के चलते आया। इस ब्लॉक डील के तहत 1 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जो कंपनी की करीब 9.6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील ने शेयरों को तगड़ा झटका दिया और यह 6 फीसदी से अधिक टूट गया। आज NSE पर यह 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ 1,689.00 रुपये के भाव (CDSL Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.37 फीसदी टूटकर 1,675.00 रुपये तक आ गया था।

किस भाव पर हुई CDSL के शेयरों की ब्लॉक डील

सीडीएसएल के शेयरों की ब्लॉक डील 1690 रुपये के औसत भाव पर हुई है। इस भाव पर ब्लॉक डील की वैल्यू करीब 1722 करोड़ रही। सीएनबीसी-टीवी18 ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक-कॉरपोरेट बैंकिंग की योजना ब्लॉक डील के जरिए अपनी पूरी 7.18 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है। इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 1672 रुपये था जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से 6.3 फीसदी डिस्काउंट पर है। कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक-कॉरपोरेट बैंकिंग के पास इसके 75 लाख शेयर यानी 7.18 फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के समय से ही है। इसका आईपीओ जून 2017 में आया था और शेयर 30 जून 2017 को लिस्ट हुए थे।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें