Chatha Foods IPO Listing: एंट्री करते ही अपर सर्किट, 30% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट

Chatha Foods IPO Listing: फ्रोजन फूड प्रोसेसर Chatha Foods के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी घाटे में थी लेकिन उसके बाद इसकी स्थिति तेजी से रिकवर हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 4:29 PM
Chatha Foods IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 19-21 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की BSE SME पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Chatha Foods IPO Listing: फ्रोजन फूड प्रोसेसर चठ फूड्स (Chatha Foods) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 19 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 56 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 73.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 30 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Chatha Foods Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 76.65 रुपये (Chatha Foods Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 37 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Chatha Foods IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    Chatha Foods का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-21 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 19.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 8.54 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 44.52 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 14.60 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 59..62 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी प्रस्तावित मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Chatha Foods के बारे में

    वर्ष 1997 में बनी यह कंपनी फ्रोजन फूड प्रोसेसर है। यह चिकन एपेटाइजर्स, मीट पेटीज, चिकन सॉसेज, स्लाइस्ड मीट, टॉपिंग्स और फिलर्स इत्यादि बनाती है। Chatha Foods ब्रांड नाम के तहत यह 70 से अधिक मीट प्रोडक्ट्स बनाती है। देश के 32 शहरों में इसके 29 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। इसके क्लाइंट्स डोमिनोज और सबवे की भारतीय फ्रेंचाइजी, सीसीडी (कैफे कॉफी डे) और वोक एक्सप्रेस इत्यादि हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। अगले वित्त वर्ष 2022 में स्थिति तेजी से सुधरी और इसे 67.24 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो वित्त वर्ष 2023 में तेजी से उछलकर 2.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 38 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 117.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 3.41 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 70.78 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    RIL पर ब्रोकरेजेज को 50% से ज्यादा और ABB पर 40% तक अपसाइड की उम्मीद, जानें टारगेट प्राइस

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।