Get App

CDSL का शेयर कल गिरा, आज फिर से उछला, ऐसा क्या हुआ जानिये वजह

CDSL के शेयर 15 जून को दोपहर के शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत चढ़ गये। पिछले सत्र की गिरावट के बाद आज फिर से इसमें उछाल नजर आया। मई में डीमैट खातों में बढ़ोतरी ने स्टॉक में सेंटीमेंट को बढ़ायाा। BSE द्वारा खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के बाद 14 जून को ये स्टॉक 4 प्रतिशत गिर गया था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 3:48 PM
CDSL का शेयर कल गिरा, आज फिर से उछला, ऐसा क्या हुआ जानिये वजह
CDSL ने मई में 21 लाख नये खातों के साथ पिछले महीने से 33 प्रतिशत ज्याा डीमैट खाते खोले हैं। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (Central Depository Services Limited (CDSL) के शेयर 15 जून को दोपहर के शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र के नुकसान के बाद आज फिर से इसमें बाउंस बैक दिखा। मई में डीमैट खातों में बढ़ोतरी ने स्टॉक में सेंटीमेंट को बढ़ाने में योगदान दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange (BSE) द्वारा खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 985 रुपये प्रति शेयर पर 47.44 लाख इक्विटी शेयर या 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के बाद 14 जून को ये स्टॉक 4 प्रतिशत गिर गया। FY23 के अंत में BSE की CDSL में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर CDSL पिछले दिन के बंद भाव से 2.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,036 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

CSDL निवेशकों को डीमैट खाता खोलकर इलेक्ट्रॉनिक रूप से सिक्योरिटीज में निवेश करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। खाते के मेंटेनेंस, लेनदेन और सेटलमेंट चार्जेस के रूप में अदा किये गये शुल्क से रेवन्यू प्राप्त करता है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें