CE Info Systems Share Price: मैपमायइंडिया की पैरंट कंपनी, सीई इंफो सिस्टम्स के शेयरों में बुधवार 26 जून को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार वर्मा ने 142.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस डील में 6.1 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कंपनी की करीब 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इन शेयरों का लेनदेन 2,332 रुपये प्रति शेयर के औसत प्राइस पर किया गया। यह प्राइस स्टॉक के पिछले बंद भाव 2,413.90 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत कम था।
