Cement Stocks: मार्केट की तेजी में सीमेंट सेक्टर भी गुलजार, इन दो शेयर ने लगाया ऑल टाइम हाई

Share Market में आई तेजी के कारण कई स्टॉक्स में भी काफी उछाल आया है और कई शेयर तो अपने 52 वीक हाई पर भी पहुंच चुके हैं वहीं बाजार में अलग-अलग सेक्टर्स में तेजी भी बनी हुई है इनमें सीमेंट सेक्टर भी शामिल है सीमेंट सेक्टर से जुड़े शेयर में तेजी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Mar 02, 2024 पर 10:53 PM
सीमेंट सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स ने लगाया ऑल टाइम हाई

Share Market High: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बनी हुई है और दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई पर देखे जा रहे हैं। इस बीच शेयर बाजार में आई तेजी के कारण कई स्टॉक्स में भी काफी उछाल आया है और कई शेयर तो अपने 52 वीक हाई पर भी पहुंच चुके हैं। वहीं बाजार में अलग-अलग सेक्टर्स में तेजी भी बनी हुई है। इनमें सीमेंट सेक्टर भी शामिल है। सीमेंट सेक्टर से जुड़े शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। जेके सीमेंट और अंबुजा सीमेंट दोनों ही अब अपने 52 वीक हाई के साथ ही ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

Ambuja Cement

Ambuja Cement का शेयर प्राइज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं पिछले काफी टाइम से शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है। 2 मार्च 2024 को शेयर का एनएसई पर क्लोजिंग प्राइज 618.95 रुपये रहा है। वहीं इसका 52 वीक हाई और ऑल टाइम हाई एनएसई पर 620 रुपये है। इसके साथ ही शेयर का 52 वीक लो प्राइज 340.80 रुपये है।


पिछले एक महीने में शेयर ने अपने निवेशकों को 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 40% से ज्यादा बढ़ चुका है। इसके साथ ही एक साल के भीतर शेयर की ओर से अपने निवेशकों को 58% का रिटर्न दिया गया है।

J K Cement

J K Cement में भी तेजी देखने को मिली है। 2 मार्च 2024 को शेयर की क्लोजिंग कीमत एनएसई पर 4524 रुपये रही है। इसके साथ ही शेयर का 52 हाई और ऑल टाइम हाई 4555 रुपये रहा है। वहीं इसका 52 वीक लो प्राइज 2708 रुपये रहा है। वहीं लॉन्ग टर्म में भी शेयर की ओर से अपने निवेशकों को धमाकेदार रिटर्न दिया गया है।

6 महीने में शेयर ने अपने निवेशकों को 36% का रिटर्न दिया है। इसके साथ ही पिछले एक साल में शेयर की कीमत 58% से ज्यादा बढ़ी है। वहीं पिछले पांच साल का रिटर्न देखा जाए तो शेयर ने अपने निवेशकों को 460% का रिटर्न उपलब्ध करवाया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।