सीमेंट शेयर्स की जोरदार डिमांड, अंबुजा सीमेंट्स, JK लक्ष्मी सीमेंट नए हाई पर

सीमेंट इंडस्ट्री के लिए आने वाली तिमाहियों में लॉकडाउन खुलने और कंस्ट्रक्शन में तेजी आने से डिमांड बढ़ सकती है

अपडेटेड Jul 06, 2021 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

शेयर मार्केट में मंगलवार को सीमेंट कंपनियों के शेयर्स की काफी डिमांड रही। सीमेंट कंपनियों की कॉस्ट बढ़ने के बावजूद प्रॉफिटेबिलिटी बरकरार रहने की उम्मीद के कारण अंबुजा सीमेंट का शेयर 6 प्रतिशत चढ़कर 360 रुपये और JK लक्ष्मी सीमेंट का 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 622.50 रुपये पर अपने नए हाई बनाए।

इन दो शेयर्स के अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, ओरिएंट सीमेंट, स्टार सीमेंट, ACC, श्री सीमेंट और JK सीमेंट्स के शेयर BSE पर 1 से 3 प्रतिशत के बीच चढ़े। इसकी तुलना में BSE Sensex सुबह के शुरुआती कारोबार में 0.10 पॉइंट की तेजी के साथ 52,934 पर था।

DoT: 50 से अधिक अनचाही कॉल और SMS पर लगेगा 10000 रुपये का जुर्माना

सीमेंट इंडस्ट्री की वॉल्यूम जून में बढ़ी है। लॉकडाउन के खुलने और कंस्ट्रक्शन में तेजी आने से इन कंपनियों को अच्छी डिमांड मिल रही है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लॉकडाउन में छूट, मॉनसून से पहले कंस्ट्रक्शन के बढ़ने, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के जोर देने और पिछले दो वर्षों में लो बेस जैसे कारणों से आगामी तिमाहियों में वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही की तुलना पिछले वर्ष की समान अवधि से करना ठीक नहीं होगा क्योंकि पिछले वर्ष कोरोना के कारण लॉकडाउन से कंस्ट्रक्शन पूरी तरह बंद थी और सीमेंट कंपनियों की बिक्री बहुत कम रही थी।


हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दूसरी तिमाही में सीमेंट इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ लगभग 45 प्रतिशत रह सकती है।

सीमेंट कंपनियों का एवरेज रियलाइजेशन तिमाही दर तिमाही आधार पर लगभग 5 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।