Century Textiles Share Price: बिड़ला ग्रुप की सेंचुरी टेक्सटाइल्स का तगड़ा प्रोजेक्ट, 19% उछल गए शेयर

Century Textiles Share Price: पेपर और कपड़े बनाने वाली कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयर आज रॉकेट बन गए हैं। इसकी वजह ये है कि इसकी एक इकाई बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates) बारमाल्ट इंजिया (Barmalt India) के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर बना रही है। इसके चलते सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयर करीब 19 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
Century Textiles and Industries आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Century Textiles Share Price: पेपर और कपड़े बनाने वाली कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयर आज रॉकेट बन गए हैं। इसकी वजह ये है कि इसकी एक इकाई बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates) बारमाल्ट इंजिया (Barmalt India) के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर बना रही है। इसके चलते सेंचुरी टेक्सटाइल्स के शेयर करीब 19 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 14.65 फीसदी की बढ़त के साथ 2110.10 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 18.57 फीसदी उछलकर 2182.30 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। पिछले साल 16 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 781.25 रुपये पर था और फिर महीने 24 मई 2024 को यह 28 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई 2281.20 रुपये पर था।

    कैसी डील की है Century Textiles की कंपनी ने

    बिड़ला एस्टेट्स ने गुरुग्राम में 5 हजार करोड़ रुपये के लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बारमाल्ट इंडिया के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है। दोनों मिलकर 13.27 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जिसमें 24 लाख स्क्वॉयर फीट का डेवलपमेंट हो सकता है। बिड़ला एस्टेट्स के एमडी और सीईओ केटी जितेंद्रन ने कहा कि कंपनी दिल्ली एनसीआर में अपना विस्तार कर रही है और अब गुरुग्राम में जो नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, उसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।


    Aditya Birla Group की कंपनी है सेंचुरी टेक्सटाइल्स

    सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। वर्ष 1897 में इसने सिंगल यूनिट टेक्सटाइल एंटिटी के रूप में अपना कारोबार शुरू किया था। इसके अलावा सेंचुरी टेक्सटाइल्स की लुगदी-पेपर और रियल एस्टेट सेक्टर में भी दमदार मौजूदगी है। रियल एस्टेट सेक्टर में इसने बिड़ला एस्टेट डिविजन के जरिए करीब 8 साल पहले वर्ष 2016 में एंट्री मारी थी। बिड़ला एस्टे्टस पूरी तरह से सेंचुरी टेक्सटाइल्स के 100 फीसदी मालिकाना हक वाली कंपनी है। यह आवासीय, कॉमर्शियल और मिक्स्ड-यूज प्रॉपर्टीज पर काम करती है।

    Uno Minda Share Price: चाइनीज कंपनी से मिली तगड़ी डील, 18% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।