CG Power and Industrial Solutions ने QIP इश्यू को दी मंजूरी, 3500 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में CG Power and Industrial Solutions का नेट प्रॉफिट 8.8 फीसदी घटकर 22 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 242.2 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका EBITDA इस साल 4.6 फीसदी घटकर 294.7 करोड़ रुपये रह गया

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

CG Power and Industrial Solutions Share: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी का इरादा QIP इश्यू से 3500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने का है। कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 21 अक्टूबर को यह निर्णय लिया। फंड जुटाने का मकसद सीजी पावर की ग्रोथ और ऑपरेशनल प्लान को सपोर्ट करना है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 3.27 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 792 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.21 लाख करोड़ रुपये है।

CG Power का बयान

सीजी पावर ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी सेबी (इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट) रेगुलेशन 2018 के चैप्टर VI और अन्य लागू कानूनों के अनुसार एक या अधिक किस्तों में सिक्योरिटीज जारी करेगी। यह प्रस्ताव रेगुलेटरी और शेयरधारक की मंजूरी के अधीन है।


मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.8 फीसदी घटकर 22 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 242.2 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका EBITDA इस साल 4.6 फीसदी घटकर 294.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 308.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 20.5 फीसदी बढ़कर 2,412.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,001.5 करोड़ रुपये था।

पिछले एक साल में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों ने पिछले एक साल में 106 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को करीब 5300 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।