CG Power and Industrial Solutions Share: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी का इरादा QIP इश्यू से 3500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने का है। कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 21 अक्टूबर को यह निर्णय लिया। फंड जुटाने का मकसद सीजी पावर की ग्रोथ और ऑपरेशनल प्लान को सपोर्ट करना है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 3.27 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 792 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.21 लाख करोड़ रुपये है।
