CG Power का शेयर इस साल 42% चढ़ा है, Macquarie ने दी खरीदने की सलाह

Macquarie ने इस पॉजिटिव आउटलुक के बीच सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने शेयरों के लिए 1,090 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 3:22 PM
11 जून को दोपहर बाद इस शेयर का भाव 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 902 रुपये चल रहा था।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी को पावर सेक्टर में बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। इसकी वजह पावर की बढ़ती डिमांड है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पावर सेक्टर में कई ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो बिजली नहीं बनाती है लेकिन ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन, पावर स्टोरेज जैसे अलॉयड बिजनेस से जुड़ी हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि भारत में पावर सेक्टर कई सालों वाली इनवेस्टमेंट साइकिल में प्रवेश कर चुका है। इसमें ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बड़ी हिस्सेदारी है।

इस साल 42 फीसदी चढ़ा है शेयर

Macquarie ने इस पॉजिटिव आउटलुक के बीच सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने शेयरों के लिए 1,090 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 11 जून को दोपहर बाद इस शेयर का भाव 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 902 रुपये चल रहा था। इसका मतलब है कि सीजी पावर का शेयर यहां से 20 फीसदी चढ़ सकता है। 2026 में इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान यह करीब 42 फीसदी उछला है।


मैक्वायरी ने कई इंजन वाली ग्रोथ स्टोरी बताया

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सीजी पावर कई इंजन वाली ग्रोथ स्टोरी की तरह है। इसका बिजनेस ग्रिड कैपेक्स, इंडस्ट्रियल्स, रेलवे और सेमीकंडक्टर्स से जुड़ा है। उधर, एक्सपोर्ट की अच्छी ग्रोथ इसे और अट्रैक्टिव बना देती है। सीजी पावर को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 17 ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एक एनालिस्ट ने इसे होल्ड करने की सलाह दी है। चार ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है।

उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस

सीजी पावर ने उत्पादन क्षमता के विस्तार पर फोकस बढ़ाया है। हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक स्थित कंपनी का नया एस3 यूनिट II ईएचवी स्विचगियर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चालू हो गया है। इससे कंपनी की ईएचवी सर्किट ब्रेकर प्रोडक्शन कपैसिटी 80 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इससे कंपनी घरेलू बाजार की डिमांड पूरी करने के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ा सकेगी। सीजी पावर पहले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है।

यह भी पढ़ें: काश! आपने इस कंपनी के IPO में पैसा लगाया होता, सिर्फ 10 दिन में पैसा दोगुना से ज्यादा

शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव

11 जून को शेयर बाजार में गजब का उतार-चढ़ाव दिखा। बाजार के प्रमुख सूचकांक कभी लाल तो कभी हरे निशान में नजर आए। दोपहर तक अच्छी रिकवरी दिखाने वाला बाजार कारोबार के अंत में फिर से दबाव में आ गया। 3 बजे निफ्टी 0.26 फीसदी यानी 57 अंक गिरकर 23156 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.18 फीसदी यानी 148 अंक की कमजोरी के साथ 73,815 पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।