Get App

गरमा-गरम चाय के साथ ज्वलंत मुद्दों पर बात

इस शो में बाजार, राजनीति और देश के सुलगते मुद्दों की चर्चा होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2019 पर 3:44 PM
गरमा-गरम चाय के साथ ज्वलंत मुद्दों पर बात

ये चाय बड़ी दिलचस्प चीज है। चाय प्रतीक है दोस्ती का, मानसम्मान का, दिल की बातें करने का। जब किसी विषय या मुद्दे से प्यार हो तो उसकी चर्चा करते हुए चाय की चुस्कियां लगाई जाती हैं इसे ही कहते हैं चाय पर चर्चा। इस वक्त देश में सियासी माहौल गरम है। आप जहां भी नजरें घुमाएंगे चाय की गुमटी पर राजनीति के सुलगते मुद्दों लोग चर्चा करते मिल जाएंगे। कुछ वक्त पहले ही इससे ही क्लू लेते हुए सीएनबीसी-आवाज़ ने भी चाय पर चर्चा प्रोग्राम शुरू किया था। अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। इस शो में बाजार, राजनीति और देश के सुलगते मुद्दों की चर्चा होगी। तो तैयार हो जाइए आवाज़ की टीम के साथ गरमा-गरम चाय के साथ चटपटी चर्चा के लिए। इस चर्चा में जुड़ रहे हैं आवाज़ के कंसल्टिंग एडिटर शैलेंद्र भटनागर, हेमंत घई और विरेंद्र कुमार।

सबसे पहले बात करते है नीरव मोदी की। पीएनबी को 13 हजार करोड़ का चूना लगाकर भागने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। भगोड़ा नीरव कुछ दिनों से लंदन की सड़कों पर खुले आम धूमता दिख रहा था। भारत में नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए पहले ही ब्रिटेन से बातचीत शुरु कर दी थी और उसी का नतीजा रहा कि आज नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने धर दबोचा है।

बाजार की खबरों पर नजर डालें तो जेट एयरवेज की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। संकट की इस घड़ी में एतिहाद के हाथ खिंचने के बाद दुबई में नरेश गोयल की निवेशकों के साथ लगातार बैठक जारी है। जेट एयरवेज के 119 में से सिर्फ 45 विमान ही उड़ान भर रहे हैं। उसपर पायलटों की उड़ान नहीं भरने की धमकी ने मुश्किलें और बढ़ाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें