Chemical Stocks: 44% रिटर्न पाने का मौका! इस केमिकल कंपनी ने Iran-US War के बावजूद दिखाया Q4 में दम

Chemical Stocks: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के उम्मीद से बेहतर कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इस केमिकल स्टॉक पर अपना बुलिश रुझान कायम रखा है। हालांकि पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते कंपनी के कारोबार पर भी असर दिखने की आशंका है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक मौजूदा लेवल से शेयर 44% से अधिक उछल सकता है। क्या आपके पास है

अपडेटेड May 31, 2026 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के मुताबिक वॉल्यूम में मजबूत रिकवरी और हाई कॉस्ट Heubach प्लेटफॉर्म पर ऑपरेटिंग लेवरेज में सुधार के दम पर Sudarshan Chemical का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस उम्मीद से बेहतर रहा। (File Photo- Pexels)

Sudarshan Chemical Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बावजूद सुदर्शन केमिकल के लिए मार्च 2026 तिमाही धमाकेदार रही। इसके प्रमुख वैश्विक ग्राहकों ने फिर से खरीदारी से शुरू की तो इसके वॉल्यूम में रिकवरी आई जिससे कंपनी के ओवरऑल बिजनेस को अच्छा सपोर्ट मिला। हालांकि युद्ध के चलते इसके बिजनेस पर अभी भी असर पड़ने की आशंका है तो ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस घटा दिया है लेकिन खरीदारी की रेटिंग को अभी भी बरकरार रखा है। इसका टारगेट प्राइस अभी भी जो है, वह मौजूदा लेवल से 44% से अधिक अपसाइड है। अभी इसकी स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 29 मई को बीएसई पर पर कमजोर मार्केट में यह 4.42% फिसलकर ₹936.85 पर बंद हुआ था।

Sudarshan Chemical में निवेश का क्या है टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के मुताबिक वॉल्यूम में मजबूत रिकवरी और हाई कॉस्ट Heubach प्लेटफॉर्म पर ऑपरेटिंग लेवरेज में सुधार के दम पर सुदर्शन केमिकल का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस उम्मीद से बेहतर रहा। मार्च तिमाही में वॉल्यूम रिकवरी और लागत का भार आगे डालने के चलते दोनों पिगमेंट प्लेटफॉर्म में तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 33% की रफ्तार से बढ़ा। Heubach बिजनेस से कंपनी को ₹19.5 अरब यानी तिमाही आधार पर 32% अधिक और लेगसी बिजनेस से ₹7.7 अरब यानी 30% अधिक का रेवेन्यू हासिल हुआ।


मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर ₹40.9 करोड़ से करीब ₹200 करोड़ पर पहुंच गया। ह्यूबक (Heubach) का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹73 करोड़ रहा और इसका मार्जिन तिमाही आधार पर (-) 2.6% से 3.7% पर पहुंच गया तो लेगसी पिगमेंट बिजनेस का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब ₹130 करोड़ रहा और मार्जिन 16.3% रहा। अब आगे की बात करें तो पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के चलते तनाव की वजह से शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अधिग्रहित पिगमेंट प्लेटफॉर्म पर एग्जीक्यूशन को लेकर नजर रहेगी जिसमें बैलेंस शीट में मजबूती से कमाई को लेकर फिर अनुमान लगाना पड़ सकता है। हालांकि पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के चलते शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव का ध्यान रखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027/28 के अनुमान में 6/2% की कटौती की है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म का सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹1400 से घटाकर ₹1350 कर दिया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सुदर्शन केमिकल के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 24 सितंबर 2025 को यह ₹1,604.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से छह महीने में यह 54.70% फिसलकर 30 मार्च 2026 को ₹726.60 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Stock in Focus: 6400% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, अब 1 जून को नजर रहेगी इस फॉर्मा शेयर पर 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।