Stock in Focus: 6400% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, अब 1 जून को नजर रहेगी इस फॉर्मा शेयर पर

Stock in Focus: यहां एक ऐसी फार्मा कंपनी की डिटेल दी जा रही है, जिसके शेयरों में सोमवार 1 जून को मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाा 6400% से अधिक रफ्तार से बढ़ा तो साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर 250% डिविडेंड का भी ऐलान किया है

अपडेटेड May 31, 2026 पर 8:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर Glenmark Pharma का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 6452.17% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹4.6 करोड़ से ₹301.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Glenmark Pharma Q4 Result: सोमवार 01 जून को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों पर खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी मजबूत ऑपरेटिंग परफॉरमेंस के दम पर कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 6400% से अधिक रफ्तार से बढ़ा। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने हर शेयर पर 250% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इन सबका मिला-जुला असर सोमवार को इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी इसके मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 29 मई को बीएसई पर कमजोर मार्केट में यह 4.55% की गिरावट के साथ ₹2274.25 पर बंद हुआ था।

कैसी है Glenmark Pharma की सेहत

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 6452.17% से अधिक की रफ्तार से बढ़कर ₹4.6 करोड़ से ₹301.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 15.8% बढ़कर ₹3,770.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ग्रास यूनिट बेसिस पर ईबीआईटीडीए भी 35.9% बढ़कर ₹762.5 करोड़ और EBITDA मार्जिन 17.2% से 20.2% पर पहुंच गया।


पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 27.5% बढ़कर ₹16,982.5 करोड़ पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ईबीआईटीडीए ₹4,572.4 करोड़, EBITDA मार्जिन 26.9%, शुद्ध मुनाफा ₹1,362 करोड़ और PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) मार्जिन 7.8% पर रहा। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 250% यानी ₹2.5 के डिविडेंड का ऐलान किया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों का पैसा 79% से अधिक बढ़ा दिया। पिछले साल 28 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹1,377.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 11 महीने में यह 79.45% उछलकर 29 अप्रैल 2026 को ₹2,471.05 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Q4 Results: फार्मा कंपनी को 11.63 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।