Get App

Chennai Petroleum Q3 Results: शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर ₹1,002 करोड़ पर पहुंचा, शेयरों पर रखें नजर

Chennai Petroleum Q3 Results: चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने सोमवार 26 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर कई गुना बढ़ा है। हालांकि तिमाही आधार पर रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:21 PM
Chennai Petroleum Q3 Results: शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर ₹1,002 करोड़ पर पहुंचा, शेयरों पर रखें नजर
Chennai Petroleum Q3 Results: ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी के प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार देखने को मिला

Chennai Petroleum Q3 Results: चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने सोमवार 26 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर कई गुना बढ़ा है। हालांकि तिमाही आधार पर रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह मात्र 20.8 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही की तुलना में भी मुनाफे में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब कंपनी ने 731 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू (एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद) में तिमाही आधार पर गिरावट आई। दिसंबर तिमाही में CPCL का रेवेन्यू 15,683 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दिखाता है। लेकिन सितंबर तिमाही के 16,327 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 4 प्रतिशत कम है।

ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी के प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार देखने को मिला। EBITDA तिमाही आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 1,477 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसकी पिछली तिमाही में 1,145 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 7 प्रतिशत से बढ़कर 9.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो बेहतर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन और लागत नियंत्रण का संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें