Get App

टेक्नोलॉजी कंपनियों पर चीन की सख्ती से Didi Global Inc के शेयर 25 प्रतिशत गिरे

कंपनी के डेटा सिस्टम की जांच के बाद चीन में रेगुलेटर ने इसकी ऐप को हटाने का आदेश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2021 पर 6:17 PM
टेक्नोलॉजी कंपनियों पर चीन की सख्ती से Didi Global Inc के शेयर 25 प्रतिशत गिरे

ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Didi Global Inc के शेयर में मंगलवार को अमेरिका में प्री-मार्केट ट्रेड के दौरान लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई। चीन के रेगुलेटर ने कंपनी की ऐप को हटाने का आदेश दिया है जिससे इसके शेयर में भारी बिकवाली हुई है। इसकी हाल ही में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी।

सायबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (CAC) ने कंपनी के डेटा से जुड़ी जांच के बाद इसकी ऐप को मोबाइल ऐप स्टोर्स से हटाने का आदेश दिया था।

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को प्री-मार्केट ट्रेड में इसका शेयर लगभग 25 प्रतिशत गिरकर 11.59 डॉलर पर आ गया। इसकी पिछले महीने के अंत में 16.65 डॉलर के प्राइस पर लिस्टिंग हुई थी।

कंपनी के शेयर में भारी गिरावट से इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 19 अरब डॉलर की कमी आई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके शेयर प्राइस में भारी गिरावट एक बड़ा झटका है। ऐसी रिपोर्ट है कि कंपनी को कुछ महीने पहले से यह जानकारी दी थी कि चीन सरकार की ओर से उस पर सख्ती की जाने वाली है। इस वजह से कंपनी के गवर्नेंस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को रेगुलेटर ने पब्लिक ऑफर को टालने और नेटवर्क सिक्योरिटी की समीक्षा करने का निर्देश दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें