पिछले हफ्ते चीन के स्टॉक मार्केट्स में आई जबर्दस्त तेजी के बाद नई बहस शुरू हो गई है। 'सेल इंडिया, बाइ चाइना'के सिद्धांत में विश्वास रखने वाले कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि अब विदेशी निवेशक चीन के स्टॉक मार्केट्स का रुख कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि चीन में वैल्यूएशन कम है। इधर, इंडिया में वैल्यूएशन आसमान में पहुंच गया है। इस बारे में एलारा कैपिटल के डेटा से कुछ अहम जानकारी मिलती है। इससे पता चला है कि टॉप 30 इमर्जिंग मार्केट्स फंड्स में से 90 फीसदी चीन पर अंडरवेट हैं। इसका मतलब है कि उन्हें चाइनीज स्टॉक्स का प्रदर्शन कमजोर रहने की उम्मीद है।
