Get App

चीन की मुश्किलों से हमारे लिए बनेंगे मौके, FIIs का चीन प्रेम सिर्फ एक शॉर्ट टर्म की ट्रेडिंग पार्टी

कैश में FIIs की बिकवाली पर नजर डालें तो 3 अक्टूबर को FIIs की तरफ से 15,243 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई। फ्यूचर्स के आंकड़े भी जोड़े तो एक दिन में ही करीब एक लाख करोड़ रुपये की बिकवाली हुई है। इसमें से अधिकांस पैसा चीन की तरफ जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 2:44 PM
चीन की मुश्किलों से हमारे लिए बनेंगे मौके, FIIs का चीन प्रेम सिर्फ एक शॉर्ट टर्म की ट्रेडिंग पार्टी
चीन में उछाल का भारत पर क्या होगा असर इस पर बात करते हुए गेवकल रिसर्च ने कहा कि विदेशी निवेशक चीन में निवेश से बचते हैं । चीन की मुश्किलें हमारे लिए मौके हैं

भारत में FIIs की बिकवाली बढ़ती जा रही है। FIIs ने कल भारत में 4 साल की सबसे बड़ी बिकवाली की। अचानक से भारत के प्रति FIIs का मोह भंग क्यों हुआ है इसकी जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सहयोगी होर्मज़ फटाकिया ( Hormaz Fatakia) ने कहा कि राहत पैकेज के एलान के बाद FIIs का 'चीन' प्रेम बढ़ गया है। वहीं, भारत में FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इस समय भारत में 4 साल में सबसे ज्यादा FII बिकवाली देखने को मिल रही है।

कैश में FIIs की बिकवाली

कैश में FIIs की बिकवाली पर नजर डालें तो 3 अक्टूबर को FIIs की तरफ से 15,243 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई। डिलिवरी बेस्ड बिकवाली के आंकड़ों पर नजर डालें तो 3 अक्टूबर को FIIs ने रिलायंस में 4,451 करोड़ रुपए की, HDFC बैंक में 3,718 करोड़ रुपए की, ICICI बैंक में 1,745 करोड़ रुपए की, एक्सिस बैंक में 1,700 करोड़ रुपए की और टाटा मोटर्स में 1,480 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

इस साल FIIs की बड़ी बिकवाली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें