Get App

चोलामंडलम इनवेस्टमेंट के शेयर 8% उछले, कंपनी पर कोबरापोस्ट ने लगाए गंभीर आरोप, अब आई सफाई

Cholamandalam Investment Shares: मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के शेयरों में आज 23 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 8 प्रतिशत तक उछलकर 1,711.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी की ओर कोबरापोस्ट के आरोपों पर एक सफाई जारी करने के बाद आई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 2:03 PM
चोलामंडलम इनवेस्टमेंट के शेयर 8% उछले, कंपनी पर कोबरापोस्ट ने लगाए गंभीर आरोप, अब आई सफाई
Cholamandalam Investment Shares: कंपनी ने कहा कि कोबारापोस्ट की रिपोर्ट में सभी आरोप गलत इरादे से लगाए गए हैं और बेबुनियाद हैं

Cholamandalam Investment Shares: मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company) के शेयरों में आज 23 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 8 प्रतिशत तक उछलकर 1,711.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी की ओर कोबरापोस्ट के आरोपों पर एक सफाई जारी करने के बाद आई।

चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि कोबरापोस्ट की रिपोर्ट में सभी आरोप गलत इरादे से लगाए गए हैं और पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कंपनी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि परफॉर्मेंस, एसेट क्वालिटी और लिक्विडिटी की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "कंपनी अपने निवेशकों को भरोसा दिलाना चाहती है कि कंपनी का परफॉर्मेंस, उसकी एसेट क्वालिटी और उसकी लिक्विडिटी की स्थिति मजबूत बनी हुई है, जैसा कि सितंबर 2025 को खत्म हुए छमाही नतीजों में बताया गया है। पहले से तय टारगेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कंपनी अपने बोर्ड से मंजूरी किए गए बिजनेस प्लान के अनुसार काम करती रहेगी। 30 नवंबर, 2025 तक कंपनी का कैश और बैंक बैलेंस 14,900 करोड़ रुपये होने के साथ कंपनी की लिक्विडिटी की स्थिति मजबूत बनी हुई है।"

क्रेडिट रेटिंग और नेटवर्थ पर भी दिया भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें