Cholamandalam Investment Stock: स्टॉक 3 फीसदी फिसला, जानिए क्या है गिरावट की वजह

मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि मुरुगप्पा ग्रुप के वारिस वेल्लयन सुब्बैया का दूसरी प्रमोटर ब्रांचेज के साथ एक सेटलमेंट हो गया है। इसके तहत ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में ओनरशिप में फिर से बदलाव होगा। इस खबर के बाद चोलामंडलम इनवेस्टमेंट के शेयरों में गिरावट आई

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
Cholamandalam Investment & Finance Company का शेयर 26 फरवरी को सुबह 10:45 बजे करीब 3 फीसदी नीचे था।

चोलामंडलम इनवेस्टमार्ट एंड फाइनेंस कंपनी के शेयरों में 26 फरवरी को बड़ी गिरावट आई। ओपन होने के कुछ ही देर बाद शेयरों पर दबाव बढ़ गया। 12:17 बजे शेयर 3.04 फीसदी गिरकर 1,700 रुपये पर चल रहे थे। मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि मुरुगप्पा ग्रुप के वारिस वेल्लयन सुब्बैया का दूसरी प्रमोटर ब्रांचेज के साथ एक सेटलमेंट हो गया है। इसके तहत ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में ओनरशिप में फिर से बदलाव होगा।

ग्रुप कंपनियों में सुब्बैया की ओनरशिप बदलेगी

इस एग्रीमेंट से सुब्बैया के लिए चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस में अपनी हिस्सेदारी छोड़ने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया (Tube Investment of India) और CG Power and Industrial Solutions में उनकी स्थिति मजबूत होगी। मनीकंट्रोल ने यह खबर सूत्रों के हवाले से दी।


दो साल तक चली बातचीत के बाद हुआ समझौता

दो साल तक चली बातचीत के बाद यह समझौता हुआ। यह समझौता मुरुगप्पा परिवार के उस प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत भारत के 100 साल पुराने इस बिजनेस घराने के तीन प्रमोटर्स की ओनरशिप को अलग करने का प्रस्ताव है। इस सेटलमेंट के तहत उम्मीद है कि सुब्बैया Cholamandalam Investment में अपनी ओनरशिप छोड़ देंगे। यह मुरुगप्पा समूह की फाइनेंशियल कंपनी है। इस कंपनी में अपनी ओनरशिप छोड़ने के बदले ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और सीजी पावर में उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।

एग्रीमेंट का मकसद समूह के कारोबार का बंटवारा

ओनरशिप को लेकर यह सेटलसमेंट लंबे समय तक चली बातचीत के बाद हुआ है। इस बातचीत का मकसद डायवर्सिफायड बिजनेस फैमिली के कारोबार का बंटवारा था। इस कारोबारी घराने का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 9 अरब डॉलर से ज्यादा था। समूह की कंपनियों में इस परिवार की Ambadi Investments के जरिए पांच पीढ़ियों तक ज्वाइंट ओनरशिप रही है।

ट्यूब इनवेस्टमेंट्स के शेयरों में उछाल

Cholamandalam Investment & Finance Company का शेयर 26 फरवरी को सुबह 10:45 बजे करीब 3 फीसदी नीचे था। Tube Investments के शेयर 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 2,689 रुपये पर चल रहे थे। सीजी पावर के शेयरों में 2 फीसीद तेजी के साथ 727.6 रुपये पर ट्रेडिंग हो रही थी।

यह भी पढ़ें: IT Stocks Prices Today: Infosys, TCS और HCL Tech में लगातार तेजी, क्या यह निवेश का मौका है?

कौन हैं वेल्लयन सुब्बैया?

सुब्बैया ने आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से एमबीए किया। उन्हें कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों में 28 साल का अनुभव है। वह CG Power के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन हैं। वह Tube Investments के भी नॉन-एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।