Get App

Cigarette Stocks: सिगरेट कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी; ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स के भाव 20% तक उछले, जानें कारण

Cigarette Stocks: सिगरेट कंपनियों के शेयरों में आज 18 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिली। आईटीसी (ITC) के शेयर करीब 2.21 प्रतिशत बढ़कर 330.80 रुपये पर कारोबार करते दिखे। वहीं गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India) के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 2,478.90 रुपये के अपनी अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 5:52 PM
Cigarette Stocks: सिगरेट कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी; ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स के भाव 20% तक उछले, जानें कारण
Cigarette Stocks: UBS का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद ITC का वैल्यूएशन अब आकर्षक दिख रहा है

Cigarette Stocks: सिगरेट कंपनियों के शेयरों में आज 18 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिली। आईटीसी (ITC) के शेयर करीब 2.21 प्रतिशत बढ़कर 330.80 रुपये पर कारोबार करते दिखे। वहीं गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India) के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 2,478.90 रुपये के अपनी अपर सर्किट सीमा पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि ये कंपनियां सिगरेट के दाम बढ़ा रही है।

कीमतों में तेज बढ़ोतरी की खबर

CNBC-आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कंपनियों ने सिगरेट के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे इन कंपनियों के प्रति सिगरेट EBIT यानी मुनाफे में सुधार होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने मार्लबोरो कॉम्पैक्ट की कीमत 9.5 रुपये प्रति स्टिक से बढ़ाकर 11.5 रुपये प्रति स्टिक कर दी है।

अनुमानों के अनुसार ITC के करीब 50 प्रतिशत पोर्टफोलियो में उम्मीद से ज्यादा कीमत बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर 74 मिमी कैटेगरी में नए प्रोडक्ट्स ऊंचे दाम के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से वॉल्यूम पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन कंपनियों की कुल मुनाफे पर बड़ा दबाव नहीं आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें