Get App

Cipla Q4 Result: Q4 में 54% गिरा मुनाफा, फिर भी 4% उछला शेयर, क्या है वजह?

Cipla Q4 Results: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला के कारोबारी नतीजे और डिविडेंड के ऐलान के बाद इसके शेयर रॉकेट बन गए। जानिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 सिप्ला के लिए कैसी रही और डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 13, 2026 पर 2:02 PM
Cipla Q4 Result: Q4 में 54% गिरा मुनाफा, फिर भी 4% उछला शेयर, क्या है वजह?
Cipla Q4 Result: मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिप्ला का शुद्ध मुनाफा 54.6% गिरकर ₹554.6 करोड़ पर आ गया।

Cipla Q4 Result: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला ने मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए तो इसके शेयर चमक उठे। मुनाफे में 54% की गिरावट के बावजूद इसके शेयर करीब 5% उछल पड़े क्योंकि इंपेयरमेंट कॉस्ट से एडजस्टमेंट के बाद नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे। कंपनी ने कारोबारी नतीजे के साथ-साथ हर शेयर पर ₹13 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 फिक्स की गई है जिसने शेयरों को सपोर्ट किया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.83% की बढ़त के साथ ₹1341.45 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.74% उछलकर ₹1,353.25 तक पहुंच गया था।

Cipla Q4 Result: कैसी रही मार्च 2026 तिमाही?

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिप्ला का शुद्ध मुनाफा 54.6% गिरकर ₹554.6 करोड़ पर आ गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के ₹724 करोड़ के पोल से कम रहा। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 38% गिरकर ₹955 करोड़ पर आ गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के ₹1034 करोड़ के पोल से कम रहा। इसे ₹42 करोड़ के इंपेयरमेंट कॉस्ट से झटका लगा। अगर इस कॉस्ट को एडजस्ट कर दें तो सिप्ला का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹997 करोड़ रहता जोकि उम्मीद के हिसाब से ही रहता और मार्जिन भी 15.3% के मुकाबले 15.2% पर रहता। इंपेयरमेंट कॉस्ट मिलाकर सिप्ला का ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 22.8% से फिसलकर 14.6% पर आ गया। नतीजे के साथ-साथ फार्मा कंपनी ने हर शेयर पर ₹13 के डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून फिक्स की गई है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें