Get App

Cipla एक सोलर पावर फर्म में खरीदेगी 32.49% की हिस्सेदारी, जानिए पूरी डिटेल

AMP Energy Green Eleven का गठन 21 नवंबर 2020 को हुआ था। कंपनी सोलार एनर्जी की उत्पादन और वितरण का कारोबार करती है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 11:10 AM
Cipla एक सोलर पावर फर्म में खरीदेगी 32.49% की हिस्सेदारी, जानिए पूरी डिटेल
शुक्रवार यानी 4 फरवरी को सिप्ला का शेयर एनएसई पर 6.65 रुपये यानी 0.70 फीसदी टूटकर 946.10 रुपये पर बंद हुआ था।

दवा बनाने वाली भारत की एक दिग्गज कंपनी सिप्ला (ने शुक्रवार को बताया है कि उसने महाराष्ट्र में एक कैपटिव सोलार पावर परियोजना के लिए AMP Energy Green Eleven नाम की कंपनी में 32.49 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए है।

इस बारे में की जाने वाली रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि उसने मुंबई स्थित एक कंपनी AMP Energy Green Eleven में फुलीडायलुटेंड बेसिस पर 32.49 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए पावर परचेंज एग्रीमेंट सहित एक शेयर होल्डर एग्रीमेंट किया है।

कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने कामकाज में रिन्यूएबल पावर के उपयोग को बढ़ाने और इंडियन इलेक्ट्रिसिटी लॉ के तहत एक कैप्टिव यूजर बनने के नियमों को पूरा करने के लिए किया है।

बतातें चले कि AMP Energy Green Eleven का गठन 21 नवंबर 2020 को हुआ था। कंपनी सोलार एनर्जी की उत्पादन और वितरण का कारोबार करती है। एक अलग फाइलिंग में सिप्ला ने यह भी सूचित किया है कि उसके ग्लोबल चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केदार उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री उपाध्याय अपने 3 महीने के नोटिस पीरियड यानी 3 मई 2022 तक काम करेंगे। उसके बाद वह अपने पदभार से मुक्त हो जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें