Clinitech Lab IPO Listing: डाइग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाली क्लीनिटेक लैब (Clinitech Lab) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 38 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 96 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 115.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.79 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Clinitech Lab Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 113.00 रुपये (Clinitech Lab Share Price) पर आ गया। हालांकि फिर इसने जोरदार रिकवरी की और यह 120.75 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 25.78 फीसदी मुनाफे में हैं।
