Get App

Closing Auction Session: सेबी चेयरमैन ने कहा CAS से पीछे हटने का सवाल नहीं, खामियों की हो रही है समीक्षा

Closing Auction Session:तुहिन कांता पांडे ने कहा कि शुरुआत में CAS इंडिकेटिव प्राइस में दिक्कत थी। पहले CAS से जुड़ी दिक्कतों को समझना होगा। दिक्कतें समझने के बाद समाधान निकाल सकते हैं। सिस्टम अपडेट नहीं किए जाने को लेकर चिंताएं हैं। भागीदारी बढ़ने के साथ कई पहलु सुधर जाएंगे। पुराने सिस्टम को अपडेट करने पर काम जारी है। सेबी CAS पर एक्सपायरी डेटा की जांच कर रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 1:45 PM
Closing Auction Session: सेबी चेयरमैन ने कहा CAS से पीछे हटने का सवाल नहीं, खामियों की हो रही है समीक्षा
Closing Auction Session : नई प्रणाली को लेकर बाजार में भागीदारी कम होने और कुछ निवेशकों को नुकसान की आशंकाएं भी जताई गई हैं। इस पर सेबी प्रमुख ने कहा कि व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है

Closing Auction Session:सेबी चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने दो-टूक कहा है कि CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। हालांकि इसकी खामियों की समीक्षा हो रही है। जल्द ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा CAS से जुड़ी चिंताओं की समीक्षा जारी है। SEBI जल्द ही CAS पर अपनी राय तय करेगा। CAS निश्चित रूप से लागू ही रहने वाला है। इससे संबंधित चिंताओं पर सुझावों का आकलन जारी है। CAS में एरर ट्रैकिंग को लेकर कोई चिंता नहीं है। इसमें डाटा से जुड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

CAS इंडिकेटिव प्राइस में दिक्कत

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में CAS इंडिकेटिव प्राइस में दिक्कत थी। पहले CAS से जुड़ी दिक्कतों को समझना होगा। दिक्कतें समझने के बाद समाधान निकाल सकते हैं। सिस्टम अपडेट नहीं किए जाने को लेकर चिंताएं हैं। भागीदारी बढ़ने के साथ कई पहलु सुधर जाएंगे। पुराने सिस्टम को अपडेट करने पर काम जारी है। सेबी CAS पर एक्सपायरी डेटा की जांच कर रही है। CAS से जुड़े एरर पहचानने में दिक्कत नहीं है। पहले CAS की समीक्षा होगी उसके बाद फीडबैक लिया जाएगा, फिर बदलाव करेंगे।

ब्लूमबर्ग ने भी खबर की पुष्टि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें