04:00 PM
सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार भविष्य में Exchange Traded Fund यानि ETF का रास्ता नहीं अपनाएगी। सूत्रों के मुताबिक ETF के निवेशकों की मुनाफावसूली में हड़बड़ी की वजह से सरकारी कंपनियों के लॉन्ग टर्म वैल्यूएशन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। सरकारी कंपनियों के वैल्यूएशन गिरने से रोकने के प्लान के तहत अब हिस्सा बेचने के लिए ETF का इस्तेमाल नहीं होगा। सरकार का Bharat 22, CPSE ETF की नई किस्त लाने का इरादा नहीं है। शेयर बाजार में तेजी के बावजूद CPSE शेयरों में तेजी नहीं आई है। सरकार चाहती है निवेशक लंबे समय तक CPSE में होल्ड करें।
03:35 PM
क्रेडिट पॉलिसी के ऐलान के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नतीजन उतार-चढ़ाव के बीच बाजार बाजार लगातार 5वें दिन भी बढ़त के साथ बंद होने में कायमाब रहा। सेसेंक्स 117.34 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 50,731.63 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 28.60 अंक यानी 14924.25 के स्तर पर बंद हुआ है। इधर निफ्टी बैंक की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है।
बीएसई के मिड और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए है।
02:20 PM
BULLS की हुंकार से बाजार नए शिखर पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते NIFTY ने 9 फीसदी के रिटर्न के साथ 15000 का मुकाम हासिल किया है। वहीं BANK NIFTY हफ्ते भर में 17 फीसदी उछलकर 36000 के पार निकला है।
02:05 PM
Suprajit Q3। बुधवार को शेयर बायबैक पर विचार किया है।
01:15 PM
M&M + MVML Q3। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1745 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को इस तिमाही में 1,214 करोड़ रुपये का One-time घाटा हुआ है। आय 14,057 करोड़ रुपये पर रहा है।
12:40 PM
बाजार में बढ़त कायम है। सेसेक्स 238 अंक बढ़कर 50,851.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 72 अंक की मजबूती के साथ 14967 के आसपास कामकाज कर रहा है।
12:05 PM
THOMAS COOK Q3:कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। सालाना आधार पर कंपनी को 5.7 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं आय 1758 करोड़ रुपये से घटकर 271 करोड़ रुपये रही है।
11:30 AM
ITC। 11 फरवरी को अंतरिम डिविडेंड पर विचार कर रही है।
11:00 AM
क्रेडिट पॉलिसी के एलान के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है। निफ्टी ऊपर से 135 अंक फिसल गया है वहीं सेंसेक्स ऊपर से करीब 490 अंक फिसला है। इधर मिडकैप ऊपर से करीब 460 अंक फिसला है।
10:47 AM
Pfizer ने भारत में कोविड वैक्सीन की इमरजेंसी अर्जी वापस की है। कंपनी ने अतिरिक्त जानकारी के लिए अर्जी वापस ली। कंपनी अतिरिक्त जानकारी के साथ दोबारा अर्जी देगी।
10:30 PM
क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है.। निफ्टी ऊपर से करीब 100 अंक तो सेंसेक्स ऊपर से करीब 350 अंक फिसला है। फिलहाल सेसेंक्स 160 अंक की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं निफ्टी 14933 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10:20 AM
RBI CREDIT POLICY। RBI GOVERNOR ने आगे कहा कि जनवरी- मार्च में महंगाई दर 5.2% अनुमानित है। अप्रैल-सितंबर में महंगाई दर 5.2% से 5% संभव है। वहीं अक्टूबर-दिसंबर में महंगाई दर 4.3% अनुमानित है। FY22 में ग्रोथ अनुमान से बेहतर संभव है। सरकार की उधारी योजना अनुमान के मुताबिक है। रेट कटौती का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। 21-22 के लिए 10.5% के GDP ग्रोथ का अनुमान है। छोटी अवधि में सब्जियों की कीमतें घटेंगी। फ्यूल कीमतें बढ़ने से महंगाई पर थोड़ा असर दिखेगा। लॉकडाउन के बाद महंगाई पहली बार 6% से नीचे रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई पर दबाव देखने को मिला है। दूसरे कच्चे माल के दाम भी बढ़े है।
10:10 AM
RBI CREDIT POLICY। RBI GOVERNOR का कहना है कि महंगाई दर अनुमान से बेहतर स्थिति में है। छोटी अवधि में महंगाई दर अनुमान स्थिर में है। बजट के बाद इंफ्रा, हेल्थ में बड़ा निवेश संभव है। RBI GOVERNOR ने कहा कि मौजूदा समय में ग्रोथ पर फोकस जरुरी है। इकोनॉमी में तेज रिकवरी के संकेत नजर आ रहे है। महंगाई लक्ष्य के दायरे में है। पिछली MPC के मुकाबले रिकवरी बेहतर रही है। ग्रोथ का अनुमान भी बेहतर हुआ है। वैक्सिनेशन से ग्रोथ को मदद मिलेगी। पहले के मुकाबले कई सेक्टर में स्थिति सामान्य हुई है। खाने पीने की चीजों की महंगाई स्थिर रहना संभव है। पॉलिसी में लिक्विडिटी पर गाइडेंस शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि FDI, FII निवेशकों को भारत पर भरोसा है।
10:04 AM
RBI CREDIT POLICY। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। ब्याज दर 4% पर बरकरार है। आरबीआई ने FY22 के लिए Accommodative रूख बरकरार रखा है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है। FY22 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 10.5% रखा है। बजट से निवेश की स्थिति सुधरेगी।
09:40 AM
KALPATARU POWER। Fasttel Engenharia Ltd में 51% हिस्सा खरीदेगी। 88 डॉलर लाख में 51% सब्सिडियरी हिस्सा खरीदेगी ।
09:19 AM
क्रेडिट पॉलिसी से पहले बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ रही है। सेसेक्स 320 अंक की बढ़त के साथ 50,934.33 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी करीब 85 अंक की मजबूती के साथ 14980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
08:20 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14956-14977 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15017-15050 है। बेस जोन 14811-14766 और बड़ा बेस जोन 14716-14676 है। निफ्टी के लिए 15000 का जोन मुश्किल भरा है। शुरुआत में BTST पर मुनाफा बुक करें। गिरावट पर खरीदारी से फायदा होगा। पॉलिसी के बाद 14811-14766 अहम लेवल होगा। पॉलिसी से पहले ट्रेड से बचें। फ्राइडे फैक्टर का ध्यान रखें, इसमें 14716 अहम स्तर है।
08:10 AM
BANK NIFTY पर स्ट्रैटेजी
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35488-35570 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 35740-35820 है। बेस जोन 35010-34923 और बड़ा बेस जोन 34771-34598 है। पॉलिसी के बाद की गिरावट अहम होगी। बैंक निफ्टी में 34923-34471 का स्तर महत्वपूर्ण है। शुरुआत में BTST ट्रेड में मुनाफा बांध लें। पॉलिसी के बाद तेजी की कोशिश करें।
08:00 AM
HOME APPLIANCE बनाने वाली कंपनी STOVE KRAFT की आज एक्सचेंज पर लिस्टिंगहोगी। ये IPO 18 गुना भरा था। , GREY MARKET से 8-10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत है।
07:50 AM
M&M से तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजों की उम्मीद है। कंपनी का मुनाफा 56 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। BRITANNIA के आय मुनाफा, मार्जिन और वॉल्यूम ग्रोथ में उछाल संभव है। निफ्टी की ये दोनों कंपनियां आज नतीजे पेश करेंगी।
07:40 AM
तीसरी तिमाही में HERO MOTO ने शानदार नतीजे पेश किए है। मुनाफे में 23 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। रिकॉर्ड स्तरों पर आय है। कंपनी ने 65 रुपए अंतरिम डिविडेड और 100 करोड़ रुपए के स्पेशल डिविडेंड का एलान किया है।
07:30 AM
35000 के शिखर पर मजबूती से खड़े निफ्टी बैंक, ऑटो और हाउसिंग शेयरों में आज एक्शन बढ़ सकता है। सुबह 10 बजे क्रेडिट पॉलिसी आएगी। CNBC-आवाज़ बैंकर्स पोल के मुताबिक ब्याज दर और Accommodative रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
07:20 AM
आज से करीब 290 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदल जाएंगे। ADVANCE ENZYMES, BURGER KING, EQUITAS, SPICEJET जैसे शेयरों में लिमिट 10 से बढ़कर 20 फीसदी हुआ। YES BANK का सर्किट फिल्टर भी 20 फीसदी हुआ है. इन शेयरों में आज एक्शन बढ़ेगा।
07:10 AM
सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर भाव 7 महीने के निचले स्तर पर है। वहीं चांदी में भी करीब 2 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। लेकिन क्रूड में तेजी आई है और ब्रेंट 60 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गया है।
07: 00 AM
ग्लोबल मार्केट से संकेत शानदार मिले है। SGX NIFTY, NIFTY के नए HIGH पर खुलने के इशारे कर रहा है। एशिया में निक्केई की मजबूत शुरुआत हुई है। अमेरिका में S&P 500 की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। कल DOW भी 330 अंक का जोरदार उछला देखने को मिला।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
