वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) से जुड़ी इकाई क्लोवरडेल इनवेस्टमेंट (Cloverdell Investment) प्राइवेट बैंक IDFC फर्स्ट बैंक से बाहर निकलने की तैयारी में है। सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 28 मार्च को ब्लॉक डील के जरिये बैंक में मौजूद अपनी पूरी (2.25 पर्सेंट) हिस्सेदारी बेच सकती है। ऑफर साइज 1,191.40 करोड़ रुपये का हो सकता है। कंपनी 15.9 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है और फ्लोर प्राइस 75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस से 4 पर्सेंट डिस्काउंट पर है।
