ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (SBI) के शेयर को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस प्रति शेयर 1,275 रुपये रखा है। यह टारगेट शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से 6 प्रतिशत ज्यादा है। CLSA का मानना है कि हाल की तेजी के बाद स्टॉक शॉर्ट टर्म में एक सीमित दायरे मे उतारचढ़ाव देख सकता है। लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए एक मजबूत कंपाउंडर बना हुआ है। SBI पिछले पांच सालों में इंडस्ट्री की तुलना में तेजी से बढ़ा है। कोविड के बाद से, बैंक ने अपनी रिटेल लेंडिंग फ्रेंचाइजी को बढ़ाने के लिए अपने कम इस्तेमाल होने वाले ब्रांच इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाया है।
CLSA के अनुसार, SBI का हाई लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो दोहरे फायदे देता है। पहला- डिपॉजिट की तुलना में लोन को तेजी से बढ़ाने की क्षमता और मार्जिन पर पॉजिटिव असर। दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे आने के बाद से SBI के शेयरों में तेजी से एकतरफा मूव देखा गया है। कमाई की घोषणा के बाद, मैनेजमेंट ने अपने क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 12-14% से बढ़ाकर 13-15% कर दिया।
भारतीय स्टेट बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21028.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 16891.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45190 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसकी कुल इनकम 9.6 प्रतिशत बढ़कर 140914.65 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 128467.39 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.12 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 3.15 प्रतिशत था।
दिसंबर 2025 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.57 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 2.07 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 1.73 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.39 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.42 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत था।
एक महीने में शेयर 16 प्रतिशत मजबूत
SBI का शेयर 25 फरवरी को BSE पर 1200.20 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत और 6 महीनों में 47 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में कीमत लगभग 70 प्रतिशत मजबूत हुई है। स्टॉक को ट्रैक करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 42 ने 'बाय' रेटिंग दी है और 7 ने 'होल्ड' करने की सलाह दी है। किसी भी एनालिस्ट ने 'सेल' रेटिंग नहीं दी है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।