Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307.65 अंक या 0.63% बढ़कर 49,482.15 पर, S&P 500 56.06 अंक या 0.81% बढ़कर 6,946.13 पर और नैस्डैक कंपोजिट 288.40 अंक या 1.26% बढ़कर 23,152.08 पर पहुंच गया

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर की चिंताओं से पैदा हुई हालिया उथल-पुथल के कम होने से एशियाई शेयर चौथे दिन भी तेजी में दिख रहे हैं

Stock Market news : घरेलू बाजार के लिए संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रह है। FIIs की कल कैश और वायदा में करीब 4700 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली थी। एशिया में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। टेक शेयरों के दम कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। नैस्डैक, 1.5 फीसदी चढ़ा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

कल 25 फरवरी को भारतीय बाज़ारों ने मार्च सीरीज़ की शुरुआत मज़बूती के साथ की। निफ्टी 25,500 के ऊपर खुला और ज़्यादातर सेशन में पॉज़िटिव ज़ोन में ट्रेड करता रहा। इसने 25,652.60 का इंट्राडे हाई छुआ। हालांकि, दोपहर के सेशन में प्रॉफ़िट बुकिंग ने शुरुआती बढ़त खत्म कर दी,जिससे बेंचमार्क बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,276.07 पर और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ था।


होम फर्स्ट फाइनेंस में आज ब्लॉक डील संभव

होम फर्स्ट फाइनेंस में आज ब्लॉक डील संभव है। True North 1185-1247 रुपये के बीच 6.8% हिस्सा बेच सकती है। डील का साइज करीब 840 करोड़ रुपए संभव है।

Aditya InfoTech में डिक्सन ने हिस्सा बेचा

Aditya InfoTech में ब्लॉक के जरिए डिक्सन टेक ने 661 करोड़ रुपए में 3.8% हिस्सेदारी बेच दी है। Motilal Oswal MF और Kotak Mah MF ने 180-180 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। Axis MF, HDFC Life Ins, 360 One MF ने भी हिस्सेदारी खरीदी है।

रिटेल निवेशकों के लिए आज खुलेगा IRFC OFS

रिटेल निवेशकों के लिए IRFC OFS आज खुलेगा। कल नॉन-रिटेल निवेशकों से ठंडा रिस्पांस मिला। इश्यू सिर्फ 94 परसेंट भरा। सरकार ने green shoe option भी टाल दिया है। अब सिर्फ 2% हिस्सा बिकेगा। OFS का फ्लोर प्राइस 104 रुपए प्रति शेयर है।

Market cues : शॉर्ट टर्म में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद

गिफ्ट निफ्टी

GIFT Nifty 58 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,677 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियन मार्केट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर की चिंताओं से पैदा हुई हालिया उथल-पुथल के कम होने से एशियाई शेयर चौथे दिन भी तेजी में दिख रहे हैं। हालांकि एनवीडिया कॉर्प के अच्छे सेल्स अनुमान पर मिले धीमे रिस्पॉन्स से बढ़त थोड़ी कम हो गई। GIFT Nifty 58 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,677 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,निक्केई में 0.54 फीसदी की तेजी दिख रही है। जबकि,स्ट्रेट टाइम्स में 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग में भी 0.53 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.33 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार रहा है। कोस्पी में भी 2.18 फीसदी की तेजी है। वहीं, शांघाई कंपोजिट 0.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307.65 अंक या 0.63% बढ़कर 49,482.15 पर, S&P 500 56.06 अंक या 0.81% बढ़कर 6,946.13 पर और नैस्डैक कंपोजिट 288.40 अंक या 1.26% बढ़कर 23,152.08 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

25 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने ₹2991 करोड़ के इक्विटी खरीदे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने अपना सपोर्ट देते हुए ₹5118 करोड़ के इक्विटी खरीदे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।