Market cues : शॉर्ट टर्म में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद

Market cues : शॉर्ट टर्म में तब तक रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है, जब तक कि निफ्टी 25,300–25,900 की रेंज से किसी भी तरफ पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाता

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो 25 फरवरी को घटकर 0.88 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.91 था

Market cues : 25 फरवरी को निफ्टी 50 ने एक दिन की भारी गिरावट के बाद वापसी की,लेकिन दिन के हाई से 170 अंक गिरकर 58 अक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ये उछाल के दौरान बिकवाली के दबाव को दिखाता है। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर टिक नहीं पाया,जबकि मोमेंटम इंडिकेटर्स में मंदी का क्रॉसओवर बना रहा। इसलिए,शॉर्ट टर्म में तब तक रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है, जब तक कि निफ्टी 25,300–25,900 की रेंज से किसी भी तरफ पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाता। इंडेक्स में ऊपर की ओर रैली शुरू करने के लिए 25,700 से ऊपर जाने और टिके रहने की ज़रूरत है। हालांकि,एक्सपर्ट्स ने कहा कि 25,400 का लेवल एक सपोर्ट ज़ोन के तौर पर काम कर सकता है,जिसके बाद 25,300 अहम सपोर्ट के तौर पर काम करेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,435, 25,382 और 25,297

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,607, 25,660 और 25,746

निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ स्मॉल बेयरिश कैंडल बनाई, जो बाउंस-बैक में मजबूती की कमी दिखाती है। इंडेक्स अहम मूविंग एवरेज (20, 50, और 100 डे EMA) से ऊपर बने रहने की अपनी कोशिश में फेल रहा। RSI, हालांकि 46.77 तक ऊपर गया, लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे रहा। MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन दोनों से नीचे रहा और हिस्टोग्राम में और गिरावट आई। ये सभी इंडिकेटर कमज़ोर अंदरूनी मोमेंटम दिखाते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,251, 61,369 और 61,560

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 60,868, 60,750 और 60,558

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,077, 64,732

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,825, 60,244

बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर पिछले दिन की रेंज में अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटी बॉडी वाली लाल कैंडल बनाई और नेगेटिव बायस के साथ फ्लैट बंद हुआ। ये रेंज-बाउंड एक्शन का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। हालांकि, मोमेंटम इंडिकेटर्स ने एक साइडवेज़ ट्रेंड दिखाया। RSI 57.09 पर रेफरेंस मार्क से नीचे रहा, जबकि MACD और सिग्नल लाइन के बीच का गैप और कम हो गया, जिसमें MACD नीचे की ओर झुका हुआ था। स्टोकेस्टिक RSI एक हफ्ते से रेफरेंस लाइन से नीचे बना हुआ है। ये सभी सिग्नल बुलिश मोमेंटम में ठहराव का संकेत देते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1625022026

निफ्टी पुट-कॉल रेशियो

मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 25 फरवरी को घटकर 0.88 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.91 था। PCR का बढ़ना या 0.7 से ज़्यादा होना या 1 को पार करने का मतलब होता है कि ट्रेडर कॉल ऑप्शन के मुकाबले पुट ऑप्शन ज़्यादा बेच रहे हैं,जो आम तौर पर मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट के मज़बूत होने का इशारा करता है। अगर रेश्यो 0.7 से नीचे चला जाता है या 0.5 की तरफ़ बढ़ता है तो यह बताता है कि कॉल में बिकवाली,पुट में बिकवाली से ज़्यादा है,जो मार्केट में बेयरिश मूड दिखाता है।

Auto Stocks : फरवरी में टॉप गियर में रहे ऑटो रजिस्ट्रेशन के आंकड़े, ऑटो शेयरों ने पकड़ी जोरदार रफ्तार

इंडिया VIX

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगातार तीसरे सेशन में अपनी गिरावट जारी रखते हुए 4.68 प्रतिशत गिरकर 13.49 पर आ गया। यह बुल्स के लिए कुछ राहत का संकेत है, हालांकि यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। बुलिश पार्टिसिपेंट्स की चिंताओं को और कम करने के लिए 12 ज़ोन से नीचे एक बड़ी गिरावट ज़रूरी है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।