एयरो शो के दौरान भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) ने 10 MOU साइन किये हैं। कंपनी ने Thales, Al Tariq, Bultexpro और IIT मद्रास के साथ करार किये हैं। कंपनी ने Thales के साथ लेजर गाइडेड रॉकेट, कंपोनेंट का करार किया है। जबकि UAE की कंपनी Al Tariq के साथ LR-PGM किट का करार किया। Bultexpro से 122mm GRAD BM ER और NON ER रॉकेट करार किया गया है। इसके तहत Bultexpro नई यूनिट लगाएगी और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगी। Bultexpro बुल्गारिया की कंपनी है डिफेंस कंपनी है। आज कॉरपोरेट स्कैन में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ BDL के CMD कमोडोर सिद्धार्थ मिश्रा ने बात की। उन्होंने कहा कि बड़ी डील 1-2 साल में पूरा करने का कंपनी का लक्ष्य है।
