Get App

Allu Arjun: 'राक' के लिए मेकर्स उठाने जा रहे ये बड़ा कदम, अल्लू अर्जुन की नकल करना अब लोगों को पड़ सकता है महंगा!

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन फिलहाल एटली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राका' में बिजी हैं। बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म ने दर्शकों और फिल्म जगत में पहले ही काफी बज बना लिया है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, खबरें आ रही हैं कि फिल्म निर्माता फिल्म के लिए एक खास प्लानिंग कर रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 9:10 AM
Allu Arjun: 'राक' के लिए मेकर्स उठाने जा रहे ये बड़ा कदम, अल्लू अर्जुन की नकल करना अब लोगों को पड़ सकता है महंगा!
अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी आन वाली फिल्म 'राका' में व्यस्त हैं। इस बड़े बजट की फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं।

Allu Arjun: सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक राका फिल्म के मेकर्स एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। फिल्म निर्माताओं ने कॉपीराइट के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है, इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी आन वाली फिल्म 'राका' में व्यस्त हैं। इस बड़े बजट की फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों और फिल्म लवर्स में जबरदस्त उत्साह है। खबरों के मुताबिक, फिल्म निर्माता फिल्म के लिए एक बेहद अनोखा प्लान बना रहे हैं। इंडस्ट्री में चल रही चर्चा के अनुसार, टीम फिल्म में दिखाए गए अल्लू अर्जुन के विशेष एक्सप्रेसन और सिग्नेचर डांस स्टेप्स के लिए कानूनी संरक्षण चाहती है।

यह खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। कई प्रशंसक यह जानकर हैरान रह गए कि फिल्म निर्माताओं ने कॉपीराइट संरक्षण के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अगर न्यायालय अनुमति दे देता है, तो अन्य लोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए एक्टर के किसी सीन या डांस स्टेप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। टॉलीवुड में यह पहली बार होने वाला है कि किसी हीरो की बॉडी लैंग्वेज और सिग्नेचर स्टाइल को कानूनी संरक्षण मिले।

'राका' की शूटिंग तेजी से चल रही है। वहीं, खबरों के मुताबिक कुछ सीन की दोबारा शूटिंग की जा रही है। इस वजह से फिल्म को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। पहले प्रशंसकों को फिल्म की जल्द रिलीज की उम्मीद थी। अब इसमें देरी की संभावना है। इन बदलावों के बावजूद, निर्माता विजुअल्स और तकनीक पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें