राकेश गंगवाल और उनके परिवार के पास इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 36.61 प्रतिशत स्टेक है। मॉर्गन स्टेनली ब्रोकर के रूप में गंगवाल फैमिली की 2.8% हिस्सेदारी बेचेगा
सीएनबीसी-आवाज़ नंबर वन चैनल है। इस चैनल पर हर रोज बाजार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें अपने दर्शकों के लिए पेश की जाती हैं। दर्शकों के लिए बाजारबंद होने के बाद हुए छोटे बड़े इवेंट के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा मार्केट और स्टॉक्स के बारे में रणनीति बताने के लिए चैनल के साथ दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट्स का पैनल भी जुड़ते हैं जो दर्शकों अपनी रणनीति सुझाते हैं। मार्केट के अलावा देश-दुनिया से जुड़ी तमाम अहम खबरों पर चैनल का फोकस रहता है।
आज के टॉप न्यूज जिन पर सीएनबीसी-आवाज़ का होगा स्पेशल कवरेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे करेंगे 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन
यह सत्ता के प्रतीक के रूप में पूर्ववर्ती राजपथ से सार्वजनिक स्वामित्व और अधिकारिता का एक उदाहरण होने के कर्तव्य पथ में बदलाव का प्रतीक होगा।
इस अवसर पर पीएम इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
शेड्यूल इस प्रकार है
7:00 PM
प्रधानमंत्री वहां पहुंचेगे। प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे
7:10 PM
प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट की तरफ जायेंगे
7:30 PM
प्रधानमंत्री ने 'कर्तव्य पथ के पहले और बाद में ' की प्रदर्शनी का उद्घाटन/मुआयना करेंगे
7:45 PM
आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा स्वागत संबोधन होगा
7:50 PM
शुभमंगल गान - भारत माता के बारे में 1947 का गीत गाया जायेगा
7:55 PM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का टाइम लैप्स एवी (ऑडियो विजुअल) होगा
8:05 PM
प्रधानमंत्री का संबोधन होगा
दिल्ली
उपराज्यपाल ने स्टांप शुल्क चोरी के आरोप में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए
वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को शहर के नगर निगमों को शिक्षा और स्वास्थ्य खर्चों के तहत 383.74 करोड़ रुपये जारी करने के लिए भी कहा है।
IndiGo block deal
मॉर्गन स्टेनली ब्रोकर के रूप में गंगवाल परिवार की 2.8% हिस्सेदारी बेचेगा। राकेश गंगवाल और उनके परिवार के पास इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 36.61 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया और उनके परिवार के पास लगभग 37.8% हिस्सेदारी है। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर बीएसई पर बुधवार को 37.80 रुपये या 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,983.95 रुपये पर बंद हुए।
अमित शाह सुबह 10:40 बजे राज्य के सहकारिता मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
10 AM
दिल्ली में "मुद्रास्फीति पर काबू पाने" पर आईसीआरआईईआर सम्मेलन में एफएम सीतारमण भाग लेंगी
11:00 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे और आदमपुर, पंजाब में दोपहर 12.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे
टोक्यो
रक्षा मंत्री राजनाथ द्वितीय भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे और अपने जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ, जिसमें जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, एस रवींद्र भट्ट, बेला एम त्रिवेदी और जेबी पारदीवाला शामिल हैं, ने यह भी फैसला किया कि वह पहले नौकरियों और शिक्षा में ईडब्ल्यूएस कोटे की संवैधानिक वैधता से संबंधित मामले में दलीलें सुनेगी।
कोरोना महामारी के दौरान एलोपैथी और डॉक्टर के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा बाबा रामदेव के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई भी होगी
12:00 PM
उबर स्पेशल बस सेवाएं शुरू करने के लिए गुड़गांव मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के साथ हाथ मिला रही है। इस पायलट प्रोजेक्ट को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जायेगा
Reporter’s Stories
रिपोर्टर असीम मनचंदा
उपकरणों के लिए कॉमन चार्जर का पता लगाने के लिए समिति की स्थापना का विवरण बताते हुए अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे
रिपोर्टर आलोक प्रियदर्शी
शाम 4 बजे डिजिटल लेंडिंग ऐप्स पर एफएम की बैठक के फॉलो करेंगे
रिपोर्टर केतन
एक अनोखा स्टार्ट-अप जो इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करता है और आम लोगों को रोजगार देता है। ये उन लोगों को रोजगार दिलाता है जिन्होंने कोरोना महामारी काल में अपनी नौकरी खो दी है। इस पर केतन की रिपोर्ट आयेगी
रिपोर्टर रोहन सिंह
क्या 5G एविएशन नेविगेशन में बाधा डाल सकता है? डीजीसीए ने दूरसंचार विभाग के साथ परामर्श शुरू कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विमान संचालन में गड़बड़ी न हो, जैसा कि पिछले साल अमेरिका में हुआ था। रोहन इस पर एक्सपर्ट की बाइट से पैकेज पेश करेंगे।
रिपोर्टर दीपाली
दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध पर व्यापारियों से बातचीत करेंगी