Get App

Cochin Shipyard OFS: आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला कोचिन शिपयार्ड का ओएफएस, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Cochin Shipyard OFS: सरकार विनिवेश कार्यक्रम के तहत कोचिन शिपयार्ड में 5.04 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। वह ओएफएस में 13.2 लाख शेयर बेचेगी। सरकार की यह कंपनी शिप यानी समुद्री जहाज बनाती है। मार्च तिमाही के आखिर में कोचिन शिपयार्ड में सरकार की 67.91 फीसदी हिस्सेदारी थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 10:50 AM
Cochin Shipyard OFS: आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला कोचिन शिपयार्ड का ओएफएस, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
कोचिन शिपयार्ड का शेयर 8 जुलाई को 10:22 बजे 2.28 फीसदी गिरकर 1,412 रुपये पर चल रहा था।

Cochin Shipyard OFS: कोचिन शिपयार्ड का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 8 जुलाई को खुल गया। 7 जुलाई के लिए यह ओएफएस नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुला था। इस कैटेगरी में इसे इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कल भी शेयर में बड़ी गिरावट आई थी।

सरकार बेच रही अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी

सरकार विनिवेश कार्यक्रम के तहत कोचिन शिपयार्ड में 5.04 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। वह ओएफएस में 13.2 लाख शेयर बेचेगी। सरकार की यह कंपनी शिप यानी समुद्री जहाज बनाती है। मार्च तिमाही के आखिर में कोचिन शिपयार्ड में सरकार की 67.91 फीसदी हिस्सेदारी थी। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में यह ओएफएस 7 जुलाई को 3.52 गुना सब्सक्राइब हुआ। इससे सरकार अतिरिक्त 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी।

प्रति शेयर 1400 रुपये का फ्लोर प्राइस तय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें