Get App

Cochin Shipyard Stocks: इस स्टॉक ने निवेशकों को किया है मालामाल, क्या अभी निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई?

कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में 14 मई को 11 फीसदी तेजी दिखी। इस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल किया है। 12 मई, 2023 को इस स्टॉक की कीमत सिर्फ 269 रुपये थी। 14 मई, 2025 को इसका भाव 1,746 रुपये चल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 2:10 PM
Cochin Shipyard Stocks: इस स्टॉक ने निवेशकों को किया है मालामाल, क्या अभी निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई?
कोचिन शिपयार्ड ने FY25 के रेवेन्यू में 20-25 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है।

क्या आप कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में निवेश के बारे में सोच रहे हैं? इस स्टॉक ने सिर्फ दो साल में निवेशकों को मालामाल कर चुका है। 12 मई, 2023 को इस स्टॉक की कीमत सिर्फ 269 रुपये थी। 14 मई, 2025 को इसका भाव 1,746 रुपये चल रहा था। आज इसके शेयरों में करीब 11 फीसदी की तेजी दिखी। कोचिन शिपयार्ड सरकारी कंपनी है, जो समुद्री जहाज बनाती और उसकी रिपेयरिंग करती है। पाकिस्तान से टकराव बढ़ने के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है। इंडिया पहले से ही ज्यादातर डिफेंस इक्विपमेंट और हथियारों का देश में ही उत्पादन पर जोर दे रहा है। इससे कोचिन शिपयार्ड जैसी डिफेंस कंपनियों को काफी फायदा हुआ है।

22,000 करोड़ रुपये की ऑर्डरबुक

Cochin Shipyard की रेवेन्यू की तस्वीर साफ है। इसकी वैल्यूएशन भी सही दिख रही है। इसकी ऑर्डरबुक 22,000 करोड़ रुपये की है। यह इसके सालाना रेवेन्यू का पांच गुना है। कंपनी की ऑर्डरबुक लगातार बढ़ रही है। शिप रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए कंपनी ने Maersk के साथ एक MoU किया है। FY25 के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 3,062 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 20 फीसदी ज्यादा है। शिप रिपेयर के कंपनी का रेवेन्यू 45.7 फीसदी बढ़ा, जबकि शिप बिल्डिंग से रेवेन्यू 10.6 फीसदी बढ़ा।

नई फैसिलिटी से बढ़ेगा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें