US की Encora को खरीदने की तैयारी में Coforge, 1 अरब डॉलर से ज्यादा की रह सकती है डील; शेयर 4% फिसला

Coforge Share Price: एनकोरा का मालिकाना हक अभी एक प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल के पास है। कोफोर्ज का बोर्ड 26 दिसंबर को फंड जुटाने के प्रपोजल पर विचार करने वाला है। मार्च 2025 तक कोफोर्ज के पास करीब 600 करोड़ रुपये का कैश था

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
Encora की नॉर्थ अमेरिका में अच्छी मौजूदगी है।

IT कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड, एनकोरा को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। यह डील 1 अरब डॉलर से ज्यादा में होने की उम्मीद है। एनकोरा डिजिटल इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट सर्विसेज पर फोकस करती है। इन सर्विसेज में क्लाउड-नेटिव एप्लिकेशन, डेटा इंजीनियरिंग, प्लेटफॉर्म मॉडर्नाइजेशन और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी क्षमताएं शामिल हैं। इसकी नॉर्थ अमेरिका में अच्छी मौजूदगी है।

एनकोरा का मालिकाना हक अभी एक प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल के पास है। एडवेंट ने 2021 में वारबर्ग पिंकस को लगभग 1.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर खरीदकर एनकोरा का हिस्सा खरीदा था। वारबर्ग ने एनकोरा को उसके शुरुआती ग्रोथ फेज में सपोर्ट किया था। इससे कंपनी को अपने ऑफशोर डिलीवरी फुटप्रिंट को बढ़ाने और US एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए अपने एक्सपोजर को बढ़ाने में मदद मिली। इसके बाद, जब बिजनेस एक ग्लोबल डिजिटल इंजीनियरिंग प्लेटफॉर्म में मैच्योर हो गया, तो वारबर्ग ने कंपनी छोड़ दी।

फंड जुटने के प्रपोजल पर 26 दिसंबर को मीटिंग


कोफोर्ज का बोर्ड 26 दिसंबर को एक मीटिंग करने वाला है। इसमें फंड जुटाने के प्रपोजल पर विचार किया जाएगा। कंपनी शुक्रवार शाम को एक एनालिस्ट कॉल भी करेगी। मार्च 2025 तक कोफोर्ज के पास करीब 600 करोड़ रुपये का कैश और कैश रिजर्व था। कोफोर्ज ने 2024 में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन में सिग्निटी टेक्नोलोजिज को खरीदा था। कंपनी ने इस खरीद को पूरा करने में मदद के लिए QIP प्रोसेस के जरिए फंड जुटाया था।

Coforge के शेयर में गिरावट

26 दिसंबर को कोफोर्ज के शेयर में गिरावट है। शेयर BSE पर 4.5 प्रतिशत गिरकर 1658.70 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 1673.25 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 56000 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। एक सप्ताह में शेयर 9 प्रतिशत नीचे आया है। 3 महीनों में 8 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। मोतीलाल ओसवाल ने कोफोर्ज के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 3000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ICICI Securities ने 'होल्ड' रेटिंग के साथ 1880 रुपये का टारगेट सेट किया है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कोफोर्ज का स्टैडअलोन रेवेन्यू 1981 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 332.30 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 5557 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 527.50 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: 26 दिसंबर को Lenskart, Castrol India, Ola Electric समेत इन शेयरों में दिख सकती है तेज हलचल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।