फेडरल रिजर्व की ब्याज कटौती से भारतीय बाजारों में जश्न देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया शिखर बनाया। इंट्राडे में निफ्टी 25600 के पार निकला है। बैंक निफ्टी सिर्फ 7 प्वाइंट से रिकॉर्ड बनाने से चूका है। हालांकि मिडकैप में दबाव देखने को मिल रहा है। NTPC, LTIMindtree, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Wipro निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, BPCL, Bajaj Finserv, L&T, Adani Ports टॉप लूजर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। FMCG शेयरों में सबसे अच्छी तेजी देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को COFORGE और LTIM का शेयर पसंद आ रहा है।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल की मुनाफावसूली के बाद आज अच्छी रिकवरी संभव है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर मजबूत रहा। IT इंडेक्स 3% गिरा है जबकि कोफोर्ज 1.97% नीचे है। 3 साल का चैनल पार होने के कगार पर है। वायदा में कल लॉन्ग कटे, शॉर्ट नहीं बने।
अनुज सिंघल ने कहा कि LTIM में भी अच्छी रिकवरी की उम्मीद है। LTIM कल सिर्फ 1.39% गिरा था। करीब 3 साल का चैनल पार होने के कगार पर है। OI एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वायदा में लॉन्ग सौदे कटे, लेकिन बहुत कम है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।