BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार में आज भी मंदड़ियों ने हाहाकार मचाया। बिकवाली के चलते लगातार पांचवें दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी में 1% से ज्यादा फिसले। सेंसेक्स 1,018 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 310 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी, फार्मा शेयरों में बिकवाली नजर आई। FMCG, मेटल, IT इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसले। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - Coforge
प्रकाश गाबा ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए कोफोर्ज में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8122 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 8000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 8200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीएफसी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 373 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 362 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 381 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का STBT कॉल - L&T
रचना वैद्य ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए एलएंडटी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3252 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3280 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Bharti Airtel
अमित सेठ ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारती एयरटेल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1697 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1680 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)