Coforge का शेयर 2024 में 51% चढ़ा, क्या अभी इनवेस्ट करने पर हो सकती है मोटी कमाई?

Coforge का FY24 में प्रदर्शन शानदार रहा। ऑर्गेनिक कॉन्सटैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 13.3 फीसदी रही। FY25 की पहली तिमाही ठीक रही है। तिमाही दर तिमाही रेवेन्यू ग्रोथ 1.6 फीसदी रही। लेकिन, दूसरी तिमाही में ग्रोथ काफी अच्छी रही

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोफोर्ज का शेयर 17 दिसंबर को 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 9,351 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोफोर्ज के शेयरों का प्रदर्शन बीते एक साल में शानदार रहा है। इस दौरान यह 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। सिगनिटी के अधिग्रहण के बाद कुछ समय तक अनिश्चितता की स्थिति दिखी थी। लेकिन, उसके बाद कंपनी के ऑर्गेनिक बिजनेस के रेवेन्यू में शानदार इम्प्रूवमेंट देखने को मिला। सिगनिटी के प्रदर्शन में भी सुधार दिखा। कंपनी की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है और एग्जिक्यूशन शानदार है। इससे कोफोर्ज के स्टॉक्स का आउटलुक काफी पॉजिटिव दिख रहा है। सवाल है कि क्या आपको इस स्टॉक पर दांव लगाना चाहिए?

    FY24 में शानदार प्रदर्शन

    Coforge का FY24 में प्रदर्शन शानदार रहा। ऑर्गेनिक कॉन्सटैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 13.3 फीसदी रही। FY25 की पहली तिमाही ठीक रही है। तिमाही दर तिमाही रेवेन्यू ग्रोथ 1.6 फीसदी रही। लेकिन, दूसरी तिमाही में ग्रोथ काफी अच्छी रही। ऑर्गेनिक बिजनेस में तिमाही दर तिमाही कॉन्सटैंट करेंसी ग्रोथ 5.5 फीसदी रही। अच्छी बात यह है कि सभी चार प्रमुख इंडस्ट्री वर्टिकल्स में हेल्दी ग्रोथ देखने को मिली। अमेरिका, EMEA (यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका) और दुनिया के बाकी हिस्सों में ग्रोथ काफी अच्छी रही।


    EBITDA मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट

    FY25 की पहली छमाही में ग्रॉस मार्जिन, EBITDA मार्जिन और ऑर्गेनिक बिजनेस के EBIT मार्जिन में इम्प्रूवमेंट देखने को मिला है। दूसरी तिमाही में एडजस्टेड EBITDA मार्जिन में तिमाही दर तिमाही आधार पर गिरावट दिखी है। यह गिरावट सिर्फ 130 बेसिस प्वाइंट्स है। एंप्लॉयीज की सैलरी में वृद्धि को देखते हुए यह गिरावट ज्यादा नहीं लगती है। सैलरी में इजाफा का मार्जिन पर आम तौर पर 250-270 बेसिस प्वाइंट्स का असर पड़ता है। कंपनी के रेवेन्यू में ऑफशोर की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इससे मार्जिन में इम्प्रवूमेंट होगा।

    सिगनिटी का मार्जिन बढ़ने की उम्मीद

    कोफोर्ज ने Cigniti के टॉप मैनेजमेंट को ESOPs दिया है। ESOPs कॉस्ट का असर दूसरी और तीसरी तिमाही में मार्जिन पर दिख सकता है। Cigniti में कोफोर्ज की 32.7 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन, उसके मैनेजमेंट और ऑपरेशन पर कोफोर्ज का कंट्रोल है। अब तक सिगनिटी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। इसकी रेवेन्यू ग्रोथ 6.1 फीसदी रही है। मार्जिन तिमाही दर तिमाही आधार पर 360 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 16.2 फीसदी रहा है। कोफोर्ज के मैनेजमेंट का कहना है कि सिगनिटी के प्रदर्शन में सुधार की काफी संभावनाएं दिख रही हैं। इससे इस साल के अंत तक सिगनिटी का मार्जिन 18 फीसदी तक आ जाने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Vivo के साथ JV से स्मार्टफोन मार्केट में Dixon Tech की स्थिति और मजबूत होगी, क्या आप स्टॉक्स पर लगाएंगे दांव?

    क्या आपको निवेश करना चाहिए?

    FY24 के अंत में Coforge और Cigniti मिलकर 1.3 अरब डॉलर की कंपनी थीं। दोनों ने 2 अरब डॉलर रेवेन्यू का टारगेट तय किया है। यह 15 फीसदी CAGR है। कोफोर्ज को इस दौरान मार्जिन में 150-250 बेसिस प्वाइंट्स इम्प्रूवमेंट की उम्मीद है। हमने Cigniti और Coforge के डेटा को कंसॉलिडेट नहीं किया है, लेकिन दोनों का आउटलुक काफी स्ट्रॉन्ग है। हालांकि, कोफोर्ज की वैल्यूएशन थोड़ी ज्यादा दिख रही है। ऐसे में स्टॉक्स में गिरावट के मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए। कोफोर्ज का शेयर 17 दिसंबर को 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 9,351 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में यह स्टॉक 45 फीसदी चढ़ा है, जबकि 2024 में इसका रिटर्न 51 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।